spot_img

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश शरदचंद्र शोनक शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की पूजा-अर्चना कर राज्य और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर चीफ जस्टिस का मंदिर प्रबंधन और पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में माता के दर्शन कर विशेष पूजा की। मंदिर के पुजारी सोनू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के दौरान चीफ जस्टिस और उनकी पत्नी पूरे समय श्रद्धाभाव से उपस्थित रहे और मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लिया। मुख्य न्यायाधीश के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखा। कई लोगों ने दूर से उनका अभिवादन किया। दर्शन और पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद चीफ जस्टिस पत्नी के साथ रांची लौट आये। उनकी यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी आवश्यक इंतजाम किये गये थे।

इसे भी पढ़ें : गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

इसे भी पढ़ें : मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 7 अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई संभव…

इसे भी पढ़ें : वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी, विदाई होते ही बाबुल छोड़ गये दुनिया…

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खेल के मैदान को बचाने खिलाड़ियों ने उठाया फावड़ा…

Chauparan(Krishna Paswan) : खेल के मैदान को बचाने के...

बड़कागांव में 5 वांटेड दबोचे गये, सीधे गये जेल…

Hazaribagh : कानून से बचकर लंबे अर्से से फरार...

बांके बिहारी मंदिर में ‘गायब’ हुये चांदी के रथ और सिंहासन का दावा…

Kohramlive : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को...

DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को...

दुखी बहू ने का’टा ससुर का प्राइवेट पार्ट…

UP : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक पारिवारिक...