Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राजधानी रांची समेत राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। रांची में 27 जून को निकलने वाले मुहर्रम जुलूस को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के लिये करीब 6 हजार अतिरिक्त जवान तैनात किये गये हैं। इनमें जिला पुलिस बल JAP, RAF, SAF, IRB जैसी विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के जवान शामिल रहेंगे। रांची, जमशेदपुर, पलामू, बोकारो, गिरिडीह, लोहरदगा, हजारीबाग पुलिस को ज्यादा अलर्ट रहने को कहा गया है।
जुलूस के रूट का किया गया निरीक्षण
पुलिस अधिकारियों ने खुद जुलूस के सभी निर्धारित रूट का निरीक्षण किया है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है और शहर में लगे CCTV कैमरों से जुलूस की हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी। कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग होगी, जहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। रांची जिला प्रशासन ने सभी अखाड़ाधारियों से अपील की है कि तय रूट का ही पालन करें। निर्धारित समय पर जुलूस निकालें और वापस लौटें। जुलूस में किसी भी असामाजिक तत्व को शामिल न होने दें। किसी भी तरह के खतरनाक प्रदर्शन या जोखिम भरे करतब से बचें। प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
मुहर्रम के दौरान अफवाह फैलाने की किसी भी कोशिश को रोकने के लिये पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रख रही है। सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट या अफवाह का तुरंत सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
इसे भी पढ़ें : रांची को मिलेगी पहली सिक्स लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ रुपये होंगे खर्च…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…
इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…
इसे भी पढ़ें : चली तबादले की आंधी, एक साथ 90 CO का हुआ ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट








