spot_img
spot_img
spot_img

कथक सम्राट के निधन पर गमगीन हुआ संगीत जगत, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दुनिया भर में अपने कथक नृत्य के लिए मशहूर रहे बिरजू महाराज उर्फ पंडित ब्रजमोहन मिश्र का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई। जानकारी के मुताबिक, रविवार को देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें परिजन दिल्ली के ही साकेत के एक अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुछ दिन पहले ही वह किडनी की समस्या से उबरे थे और फिलहाल डायलिसिस पर थे। बिरजू महाराज की पोती रागिनी ने बताया कि महाराज का एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई; जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पंडित बिरजू महाराज के निधन से भारतीय कला जगत ने अपने एक अनूठे कलाकार को खो दिया है।

पीएम मोदी ने जताया शोक 

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया। पीएम ने बिरजू महाराज के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पंडित बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, महान कथक सम्राट बिरजू महाराज का निधन एक युग का अंत है। उनके जाने से भारतीय संगीत और सांस्कृतिक जगत में एक रिक्त स्थान बन गया है। उन्होंने कथक को विश्व के पटल पर शोहरत दिलाई और खुद एक महान कलाकार बने। उनके परिवारजनों को मेरी तरफ से संवेदना।

उपराष्ट्रपति ने  जताया शोक 

बिरजू महाराज के निधन पर उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया कि, वैश्विक स्तर पर प्रख्यात कथक नर्तक अपनी अनूठी शैली की वजह से स्वयं में संस्था थे और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा थे। उनका निधन पूरे कला जगत के लिए बड़ी क्षति है। उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं हृदय से उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​​​

माधुरी दीक्षित ने लिखी ये बात 

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर बिरजू महाराज और अपनी एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘वो लेजेंड थे लेकिन उनके अंदर बच्चों जैसी मासूमियत भरी हुई थी। वो मेरे गुरु थे लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे डांस और एक्टिंग की बारीकियां समझाई थी। अपने मजेदार किस्सों को सुनाकर वो मुझे हंसाने से कभी भी नहीं चूकते थे।’

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप

इसे भी पढ़ें : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...