Ranchi (Rupam) : सपना (बदला हुआ नाम) को देखते ही अरूण कुमार चौहान का मन मचल उठा। उसकी नीयत डोल गई। सपना उसके घर किरायेदार की हैसियत से रहने आई थी। अरूण का घर नोएडा में है। उसने बतौर किरायेदार सपना को अपने घर में जगह दे दी। वहीं चुपके-चुपके अपने दिल में भी उसे बसा लिया। सपना दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। अरूण भी एक प्राइवेट नौकरी करता है। अरूण कई दफा सपना को अपने करीब लाने की कोशिश करता रहा, पर सपना घांस नहीं डाली। तब अरूण ने ठाना कि चाहे जो हो जाये, किसी भी तरह उसे हासिल करके रहेगा। किसी भी लड़की को डराकर अपने वस में करने का फॉर्मूला सीखने के लिए उसने यूट्यूब में भी झांका। एक दिन कपड़ा बदलते समय उसने चुपके से सपना की फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली। मौका पाकर उसने एक दिन सपना के कान में हौले से बोला, वह एक फोटो वायरल करने जा रहा है, गजब का फोटो है, तहलका मच जायेगा। क्या तुम वो फोटो देखना चाहोगी। हां में जवाब मिलने पर उसने जो फोटो दिखाया, उसे देख सपना के होश उड़ गये। वह माथा पकड़कर बैठ गई। यह आपने कब और कैसे कर डाला? वह मिन्नतें करते रह गई, पर सब बेकार गया। अरूण ने कहा, चोरी छुपे यह सबकुछ हासिल किया। साथ ही उसने अपने प्यार का भी इजहार कर दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गये।
लॉकडाउन के कारण सपना अपने घर रांची चली आई। वह ईटकी में रहती है। वहीं अरूण यूपी के गौतमबुद्ध नगर में रहता है। दोनों में फोन पर बातें होती थी। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो दोनों में पैसे का लेनदेन भी होता था। बीच साल अक्टूबर में अरूण रांची आया। यहां उसने सपना का यौन शोषण किया। तारीख था 31 अक्टूबर 2021। सपना उससे नाता तोड़ना चाहती थी। उसे दुहाई दी कि अगर सचमुच में उसका भला चाहता है, तो उसे भूल जाए। उसकी जिंदगी को तबाह और बर्बाद न करे। तब अरूण कुछ डिमांड रखते हुये लौट गया। पुन: बीते साल दिसंबर में रांची आया। वह फिर सपना के घर पहुंच गया। घर में वह अकेली थी। एक बार फिर उसे रूलाया सताया गया। अपना सबकुछ गवां चुकी सपना अरूण कि ओंछी हरकतों से बहुत दुखी थी। उसने उसका जीना हराम कर रखा था।
थकी-हारी और जिंदगी से ऊब सी गई सपना रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा से मिली। उन्हें अपना दुखड़ा बताई। रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में एक टीम बनी। बीते 7 दिनों से रांची के स्टेशन रोड में एक होटल में ठहरे अरूण को दबोच लिया गया। उसे ईटकी से पकड़ा गया। वह भाडे की एक बाइक में घूम रहा था। सुनें क्या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम…
Read More :CISF में निकली बंपर VACANCY, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स करें आवेदन
Read More :भारत में इन जगहों को नहीं देखा तो क्या देखा, रेलवे ने शेयर किया वीडियो
Read More :जडेजा-धवन के बाद सूर्यकुमार को भी फिल्म पुष्पा ने लुभाया, ऐसे की…
Read More :अवैध दारू की खोज में गई पुलिस को मिला पिस्टल, देखें वीडियो
Read More : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप
Read More :OMG! Liquid Gold बताकर अपना यूरिन बेच रही मॉडल
Read More :पाक और नेपाल को भारत ने चटाई धूल, देखें कैसे…
Read More :CISF में निकली बंपर VACANCY, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स करें आवेदन
Read More :BREAKING: Virat ने छोड़ी TEST TEAM की कप्तानी, ट्वीट कर कहा…
Read More :गिरफ्तार माओवादी ने मुंह खोला और पुलिस ने क्या कर डाला, देखें
Read More :UP Election: इन-इन सीटों पर RLD के ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव
Read More :बाईपास के किनारे खेला रहे थे जुआ, पुलिस पहुंची और हो गया…




