spot_img

पद्मश्री ‘किसान चाची’ की तबीयत बिगड़ी, स्थिति गंभीर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Muzaffarpur : बिहार में मुजफ्फरपुर की राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनकी स्थिति गंभीर है और पटना के एक निजी क्लीनिक में वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। बता दें कि 2019 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। उनकी उम्र 65 साल है। वह मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के आनंदपुर गांव की हैं।

 मोदी ने उनके काम को सराहा था

जानकारी के अनुसार, सोमवार को उन्हें परिजनों ने पटना AIIMS में इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन परिजनों का कहना है कि वहां तुरंत वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद भिखना पहाड़ी में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। किसान चाची को अमिताभ बच्चन ने भी KBC में भी बुलाया था। वहां उन्होंने उनके काम को भी सराहा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बतौर गुजरात सीएम उनके काम को सराहा था।

चुनौतीपूर्ण रहा है जीवन

किसान चाची का जीवन बेहद ही सरल पर चुनौतीपूर्ण रहा। देश के खास किसानों में से एक राजकुमारी देवी ने न सिर्फ अपना जीवन बदला, उन्होंने कई महिलाओं का जीवन बदल दिया। एक समय था जब दो वक्त की रोटी के लिए उन्हें जूझना पड़ता था। समाज ने उनका बहिष्कार भी किया, लेकिन वे अपने इरादों पर अडिग रहीं और किसान के साथ-साथ एक कुशल व्यापारी के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उन्होंने खुद खेती की। साथ ही अचार बनाना शुरू किया। फिर पूरे गांव में साइकिल पर घूम-घूमकर अचार बेचने लगीं। यह समाज को मंजूर नहीं था। समाज में अपनी पहचान बनाने में उन्हें काफी वक्त लगा।

अब विदेश तक पहुंचते हैं किसान चाची के प्रोडक्ट्स

2006 में उन्हें किसान श्री सम्मान से नवाजा गया। तब से लोग उन्हें किसान चाची बुलाने लगे। 2013 में गुजरात के तत्कालीन CM नरेंद्र मोदी ने उन्हें ‘वाइब्रेंट गुजरात’ कार्यक्रम में आमंत्रित किया। वहां इनके कार्यों की काफी सराहना हुई। उनके फूड प्रोसेसिंग मॉडल को सरकारी वेबसाइट पर भी महिलाओं के लिए डाला गया। साइकिल से चलकर अपनी पहचान बनाने वाली राजकुमारी देवी उर्फ ‘किसान चाची’ अब स्कूटी से चलती हैं। साथ ही अब वह अकेले काम नहीं करती हैं। उनके साथ कई महिलाएं जुट चुकी हैं। बड़े पैमाने पर अचार-मुरब्बा तैयार किया जाता है। साथ ही उनके प्रोडक्ट्स विदेशों में भी निर्यात होते हैं।

इसे भी पढ़ें :कथक सम्राट के निधन पर गमगीन हुआ संगीत जगत, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें :दिवंगत दारोगा लाल जी यादव की बेवा क्‍या बोल गई, पढ़ें…

इसे भी पढ़ें :ठरकी जवान ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस को ऐसे करता रहा गुमराह

इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग का गैंगरेप, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक छोटी सी भूल, तबाह-बर्बाद हो गई सपना, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप

इसे भी पढ़ें : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...