spot_img

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज औपचारिक रूप से 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गये। यह वही आवास है, जिसमें पहले डिप्टी CM के रूप में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी रह चुके हैं। मंत्री निशांत कुमार ने अपने परिवार के साथ मिलकर विधि-विधान से गृह प्रवेश किया। इस दौरान भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना भी की गई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर परिवार के सदस्य मौजूद रहे और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

पहले भी मिला था आवास, लेकिन नहीं हुये थे शिफ्ट

जानकारी के अनुसार, यह आवास पहले जदयू कोटे से बनाये गये दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने यहां रहने से इनकार कर दिया था। बाद में यह आवास पूर्व डिप्टी CM और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास रहा, जो एक अणे मार्ग शिफ्ट होने तक यहीं रहते थे। पत्रकारों से बातचीत में निशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि वे मुख्य रूप से इसी आवास में रहेंगे, हालांकि आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी उनका आना-जाना जारी रहेगा।

अस्पताल निरीक्षण पर रहेगा फोकस

स्वास्थ्य व्यवस्था पर पूछे गये सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता न हो। मरीजों को बेहतर इलाज मिले, यही हमारा लक्ष्य है। गौरतलब है कि 23 जून को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के निरीक्षण के बाद से ही निशांत कुमार लगातार सुर्खियों में हैं। निरीक्षण के दौरान तत्कालीन प्रिंसिपल अनुपस्थित पाये गये थे, जिसके बाद कार्रवाई हुई और दो दिन बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही प्रशासनिक सख्ती और स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

इसे भी पढ़ें : व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

इसे भी पढ़ें : बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...