spot_img

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ खेलें-कूदे, पले-बढ़े, उसी आंगन में रविवार की सुबह ऐसा खूनी मंजर बिखरा कि पूरा गांव दंग रह गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते ऐसा रूप ले लिया कि छोटे भाई के हाथों बड़ा भाई मारा गया। यह सनसनीखेज घटना मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के मानशाही नवादा गांव की है, जहां घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिये छीन लीं। मारे गये बड़े भाई का नाम संतोष महतो बताया गया। वह शत्रुघ्न महतो के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर संतोष महतो और उनके छोटे भाई अशोक महतो के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

पत्थर के जांता से किया जानलेवा हमला

इल्जाम है कि गुस्से में अशोक महतो ने घर में रखा पत्थर का जांता उठाया और संतोष महतो के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से संतोष महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अशोक महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार बिल्डर कर सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे, मेहरबान थे एक IPS अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें : कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

इसे भी पढ़ें : रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...