spot_img

CM के दौरे में पुलिस की ‘हवाई चप्पल’ ने चुरा ली सुर्खियां, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना का ऐतिहासिक मिलर हाई स्कूल आज एक बड़े सरकारी फैसले का गवाह बना। CM सम्राट चौधरी स्कूल को मॉडल विद्यालय बनाने का ऐलान करने पहुंचे थे। छात्र-छात्राओं में उत्साह था, शिक्षक खुश थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद चर्चा मुख्यमंत्री के फैसले से ज्यादा एक पुलिसकर्मी की हवाई चप्पल की होने लगी।

कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वीरचंद पटेल पथ और स्कूल परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान मीडिया कैमरों में एक ऐसा दृश्य कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से निभा रहा था, लेकिन उसके पैरों में निर्धारित जूतों की जगह हवाई चप्पल थी। वहीं, उसके साथ खड़े अन्य सभी पुलिसकर्मी नियमों के मुताबिक जूते पहने हुये दिखाई दिये। हवाई चप्पल पहने पुलिसकर्मी का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने बिहार पुलिस के ड्रेस कोड, अनुशासन और ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी के पालन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर इतनी महत्वपूर्ण VIP ड्यूटी में ऐसा कैसे हुआ। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती है।

उधर CM ने दिया बड़ा तोहफा

इधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को गोद लेने और उसे राज्य के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल के व्यापक आधुनिकीकरण के निर्देश दिये। योजना के तहत विद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड किया जायेगा, आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जायेंगी और यहां AI लैब, स्मार्ट क्लासरूम तथा बेहतर खेल सुविधायें विकसित की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों से भी बातचीत की और उनकी जरूरतों के बारे में पूछा। छात्र-छात्राओं ने स्मार्ट बोर्ड, लाइव 3D मॉडल, अधिक शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर खेल मैदान और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और स्कूल को हर दृष्टि से बेहतर बनाने का भरोसा दिया।

‘मॉडल स्कूल’ बनने की ओर बढ़ेगा मिलर हाई स्कूल

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने इसे स्कूल के इतिहास का यादगार दिन बताया। वहीं, प्रबंध समिति के अध्यक्ष और एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से मिलर हाई स्कूल को नई पहचान मिलेगी और इसे बिहार के सबसे आधुनिक विद्यालयों में शामिल किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

इसे भी पढ़ें : वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

इसे भी पढ़ें : जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...