Ranchi : आदिवासी बहन बेटियों के साथ जुल्म और अत्याचार बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा। झारखंड बने 22 साल हो गये, पर आदिवासियों के दिन नहीं बदले। भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी समाज आगे की दिशा दशा तय करेगा। यह कहना है आदिवासी जन परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा और केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा का। आदिवासी के विभिन्न संगठनों के द्वारा रिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती सुनीता खाखा और काजल कुमारी को देखने गये। एसिड अटैक की शिकार काजल को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली भेजा जा रहा है। प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी बहूल क्षेत्र में आदिवासी बहन बेटियों को अच्छा खाना, अच्छा कपड़ा, बढ़िया पगार और पढ़ाई लिखाई कराने के नाम पर उन्हें छला जा रहा है। यह बर्दास्त नहीं किया जायेगा। बबलू मुंडा ने कहा कि यहां आदिवासियों को उनके हक और अधिकार से वंचित रखा जा रहा है, उल्टें गरीबों पर जुल्म और अत्याचार जारी है। बबलू ने कहा कि कल यानी 31 अगस्त को दिन के 11 बजे कई आदिवासी संगठन से जुड़े लोग राजधानी में एसटी एससी थाना में जुटेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
ये रहे मौजूद
मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के मुख्य पहान जगलाल पहान, बबलू मुंडा, अजय तिर्की, अजय टोप्पो,महासचिव कृष्णकांत टोप्पो,कांके रोड सरना समिति के संयोजक डब्लू मुण्डा, उमेश लोहरा, नवनीत विराम, रूपचंद केवट सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” नारा चीखने वाली मां का कहर देख रिनपास पहुंच गया बेटा… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी की शादी की खातिर बना रखे गहने की चोरी, रो रहा है एजाज अहमद का परिवार…
इसे भी पढ़ें : माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख
इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ‘घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी’… तीज पर वायरल हुआ नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खूंटी पुलिस के हाथ लगे PLFI सुप्रीमो के दो ‘खास’… देखें














