spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों से लेकर बड़े होटलों तक हर गतिविधि पर खुफिया निगाहें टिकी हुई हैं। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिये कल यानी 18 जून को मतदान होना है। इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिये राजधानी के चप्पे-चप्पे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, स्पेशल ब्रांच के करीब 20 अधिकारी और कर्मचारी रांची में विशेष रूप से तैनात किये गये हैं। ये अधिकारी आम लोगों की तरह सादे लिबास में विभिन्न स्थानों पर मौजूद हैं। इनकी जिम्मेदारी चुनाव से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी जुटाना भी है। समय-समय पर ये अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज रहे हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में त्वरित निर्णय लिया जा सके।

होटल रेडिशन से विधानसभा तक बिछा निगरानी का नेटवर्क

राज्यसभा चुनाव को लेकर जिन स्थानों पर सबसे अधिक गतिविधियां देखी जा रही हैं, वहां सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी भी सबसे ज्यादा है। सूत्र बताते हैं कि होटल रेडिशन, झारखंड विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नेताओं की आवाजाही, बैठकों और चुनावी रणनीतियों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। राजधानी में मौजूद खुफिया तंत्र हर छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुये उसे तत्काल मुख्यालय तक पहुंचा रहा है। राज्यसभा चुनाव में प्रत्येक वोट का महत्व होता है। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां विधायकों की गतिविधियों और राजनीतिक हलचलों पर भी पैनी नजर बनाये हुये हैं। सूत्रों का कहना है कि स्पेशल ब्रांच को चुनाव निगरानी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत विधायकों की आवाजाही, राजनीतिक दलों की रणनीति और चुनावी माहौल से जुड़े सभी घटनाक्रमों पर खुफिया इकाई लगातार जानकारी जुटा रही है।

CID और IT की अलर्ट

स्पेशल ब्रांच के अलावा CID और IT के अधिकारी भी पूरी तरह सक्रिय हैं। सभी एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाये हुये हैं। मकसद साफ है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अप्रत्याशित घटनाक्रम को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना।

मतदान खत्म होने तक जारी रहेगी चौकसी

सूत्रों के अनुसार, मतदान और मतगणना से जुड़ी पूरी प्रक्रिया संपन्न होने तक यह निगरानी जारी रहेगी। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाये।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

इसे भी पढ़ें : चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

इसे भी पढ़ें : बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…

इसे भी पढ़ें : सेहत का खजाना हैं ये 5 काली चीजें, फायदे जान रह जायेंगे हैरान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव...