spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव में रहनेवाले चय परगना ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार (क्षेत्राधिकारी) रामदेव सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही इलाके में फैली, पूरे गांव और समाज पर शोक का साया छा गया। ब्रह्मर्षि समाज ने उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताते हुये गहरा दुख व्यक्त किया।

जिम्मेदारियों को निभाना जिनकी पहचान थी

रामदेव सिंह अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार हो या समाज, हर जिम्मेदारी को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। लंबे समय तक जनवितरण प्रणाली के डीलर के रूप में लोगों की सेवा की और पोस्ट मास्टर के पद पर रहते हुये भी समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि रामदेव सिंह के दरवाजे से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटा। उनके चेहरे की मुस्कान और लोगों के प्रति आत्मीय व्यवहार ने उन्हें क्षेत्र का प्रिय चेहरा बना दिया था। रामदेव सिंह की सादगी लोगों को हमेशा याद आयेगी। वे पद और प्रतिष्ठा के बावजूद जमीन से जुड़े रहे। गांव की चौपाल हो, सामाजिक बैठक हो या किसी जरूरतमंद की मदद का अवसर, वे हमेशा सबसे आगे नजर आते थे। रामदेव सिंह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके भाइयों में सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व सैनिक सुरेंद्र कुमार सिंह और उपेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं उनके पुत्र मुकेश सिंह, रंजन सिंह और संदीप सिंह विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवायें दे रहे हैं। उनके दामाद जूनियर कमीशन ऑफिसर प्रमोद सिंह भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हैं।

श्रद्धांजलि सभा में छलक पड़ी भावनायें

बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मर्षि समाज सहित विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोग जुटे। माहौल गमगीन था, लेकिन हर व्यक्ति की जुबान पर रामदेव सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा थी। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज को जोड़ने का काम किया। उनकी सादगी, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सभी वर्गों के लोगों से मधुर संबंध उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाते थे। उन्होंने जो मूल्य और आदर्श समाज को दिये हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरणा बनकर रहेंगे। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये दो मिनट का मौन रखा। समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह, सचिव सत्यानंद सिंह, ब्रह्मदेव पांडेय, सुखदेव सिंह, राम कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामफल सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, महेंद्र पांडेय, कैलाश पांडेय, लव कुमार सिंह, सुमन सिंह, अर्जुन सिंह सहित विभिन्न समाजों के सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा के अंत में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

इसे भी पढ़ें : बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…

इसे भी पढ़ें : सेहत का खजाना हैं ये 5 काली चीजें, फायदे जान रह जाएंगे हैरान…

इसे भी पढ़ें : Intermittent Fasting: तेजी से घटेगा वजन या बिगड़ सकती है सेहत? जानिए पूरी सच्चाई…

इसे भी पढ़ें : ‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...

रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में घूम रहे खुफिया अफसर… जानें क्यों

Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता के गलियारों...

CM हेमंत सोरेन के विजन ने बदली गांवों की तस्वीर और तकदीर…

Ranchi : कभी झारखंड के गांवों में आम के...

बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

Ranchi : वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस...

राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध और कानून-व्यवस्था को...