spot_img
spot_img
spot_img

Viral Infection से शरीर को बचाता है आंवला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ठंड में नियमित सेवन से बढ़ता है इम्‍यूनिटी पावर

कोहराम लाइव डेस्क : मौसम के अनुसार हमें अपने रहन-सहन के साथ खान-पान पर भी विशेष ध्‍यान रखना होता है। बेशक डाइट के चयन में मौसम (Season) का अहम (Important) रोल होता है। जैसे, अक्सर लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते हैं कि सर्दियों में कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए या गर्मियों में जो चीजें वे फिट रहने के लिए खाते आ रहे हैं, क्या ठंड में उनका सेवन छोड़ देना चाहिए? आंवले के बारे में भी ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ठंड में आंवला नहीं खाना चाहिए लेकिन आयुर्वेद के अनुसार ठंड के मौसम में आंवले का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाता है। यह वायरल इंफेक्शन से शरीर को बचाता है।

इसे भी पढ़ें :नहीं पहना था Helmet, टक्कर में बाइक सवार की गई जान

आंवला बढाता है मेटाबॉलिज्‍म

आंवला में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी आपके मेटाबॉलिज्मह को बढ़ावा देने और सर्दी और खांसी सहित वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों को रोकने में मदद करता है। आंवले का कसैला स्वाद ही आपकी सेहतमंद रखता है इसलिए आप इसकी कैंडी या फिर आंवला, गुड़ और सेंधा नमक के मिश्रण से तैयार करके सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :जरूरतमंदों की सेवा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

बॉडी को करता है डिटॉक्स

आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। यह शरीर से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें :जमीन एक, दावेदार चार… जांच शुरू, एसआईटी सौंपेगी 20 दिनों के अंदर रिपोर्ट

विटामिन सी होता है भरपूर

आंवला विटामिन सी का काफी अच्छा  स्रोत है। इसमें एक संतरे की तुलना में 8 गुना अधिक विटामिन सी होता है और 1 आंवले में संतरे से 17 गुना अधिक एंटीऑक्सिडेंट होता है। विटामिन सी के साथ-साथ यह कैल्शियम का भी एक समृद्ध स्रोत है। यह आपको कई मौसमी बीमारियों से दूर रखने के साथ-साथ सर्दी या खांसी में भी राहत दिलाता है।

इसे भी पढ़ें :दरके आश्रम में कैसे लें आश्रय

स्किन और बालों को रखे स्वस्थ

आंवला आपकी त्वाचा और बाल दोनों के लिए अच्छा है। यह बालों के लिए टॉनिक का काम करता है क्योंकि यह रूसी से लेकर बालों के झड़ने की समस्या को रोकता है। इससे बालों की ग्रोथ में सुधार होता है। वहीं त्वचा की बात की जाए, तो आंवला सबसे अच्छा एंटी एजिंग फल है।

इसे भी पढ़ें :पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की महिला, बीच सड़क पर दोनों को चप्‍पल से कूटा

इस तरह करें इस्तेमाल

आयुर्वेद के अनुसार यदि आप रोज सुबह आंवले का रस शहद के साथ पीते हैं, तो आप दमकती हुई और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। 2 चम्मच शहद के साथ 2 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर इसका सेवन भी कर सकते हैं। आप इसे दिन में तीन से चार बार ले सकते हैं। इस उपाय को प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...