पलामू : Helmet नहीं पहनना एक बाइक सवार के लिए फिर से बना जानलेवा। बड़े वाहन ने मारी टक्कर और रोड पर गिर गया बाइक सवार। सिर में लगी गंभीर चोट और चली गई जान। हेलमेट पहने होता तो शायद बच जाती जान। हादसा हुआ पलामू के हरिहरगंज के एचपी पेट्रोल पंप के पास। मृतक की पहचान औरंगाबाद के चिचनी गांव के रोशन कुमार के रूप में हुई। एक युवक घायल हो गया।
Helmet पहने होता तो बच सकती थी जान
हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित एनएच-98 पर देर रात हुआ हादसा। इसमें एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर। बाइक सवार सड़क के किनारे गिर गया। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसकी सिर पर लगी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी जान चली गई। रोशन अपने साथी हरिहरगंज के बासो गांव निवासी सूरज कुमार के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां
लोगों ने घायल दोस्त को अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक रौशन ही चला रहा था। रौशन की मौके पर ही मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : आधे घंटे के अंदर निपट गया 2 लाख का इनामी खूंखार पुनई










