spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोजन में गाजर(carrot) के Use की डालें आदत

Date:

spot_img
spot_img
  • हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद
  • इसमें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं विटामिन और मिनिरल

कोहराम लाइव डेस्क: गाजर(carrot) लगभग हर मौसम में आसानी से बाजार में उपलब्‍ध होता है। इसका प्रयोग हम कई प्रकार से करते हैं। खाने में लगभग हर किसी को यह पसंद होता है। सीधे गाजर खाने के अलावा हम इसका इसका स्वाद हलवे और जूस के रूप में आसानी ले सकते हैं। गाजर हमारी सेहत के लिए हर मौसम में फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं। गाजर में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा गाजर में डाइट्री फाइबर होने से ये पेट की अच्छी तरह सफाई करता है और पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है। गाजर का सेवन करने के कई और फायदे भी हैं।

इसे भी पढ़ें :BP को Control कर सकते हैं नींबू, दही और नारियल पानी

गाजर खाने के फायदे:

दिल को रखे सेहतमंद

गाजर खाने से हमारा दिल सेहतमंद रहता है। गाजर में पाए जाने वाले बीटा-कैरोटीन, अल्‍फा-कैरोटीन और लुटेइन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल रखता है। इसके चलते हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है।

दूर करे कमजोरी

उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर कमजोर होने लगता है। गाजर का सेवन करने से शरीर के रोग दूर हो जाते हैं और कमजोरी नहीं होती है। गाजर का जूस पीने से खून की मात्रा में बढ़ोतरी होती है।

इसे भी पढ़ें :पांच उपाय से दूर होगा कमर दर्द

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

गाजर का जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे हम कई बीमारियों से दूर रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा कोई लंबी बीमारी के बाद ठीक हुआ है, तो उसके शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है। इसके लिए गाजर का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

गाजर का सेवन करने से ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। गाजर में मौजूद पोटैश‍ियम ब्‍लड प्रेशर को घटने या बढ़ने नहीं देता। गाजर खाने से पीलिया, गाठिया, अपच जैसी कई समस्याओं में फायदा मिलता है।

त्‍वचा को रखता है साफ

गाजर का जूस पीने से त्‍वचा साफ रहती है और चेहरे पर चमक आती है। बता दें कि गाजर के छिलके में खूब न्यूट्रिशन पाया जाता है, इसलिए गाजर को बिना छिलके उतारे खाना अधिक फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें :New Born Baby कम सोए तो घबराने की जरूरत नहीं

इसे भी पढ़ें :

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

कटी हुई प्याज को फ्रिज में रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

Kohramlive : भारतीय रसोई में प्याज के बिना कई...

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...