कोहराम लाइव डेस्क: सर्दियां शुरू होती नहीं है कि त्वचा Dry होने लग जाता है। कितना भी क्रीम, लोशन, मॉइस्चराइजर लगाएं कुछ भी खास फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, स्किन में नमी की कमी हो जाने से स्किन ड्राई हो जाती है। कई बार लोग सर्दियों में कम पानी पीने लगते हैं, इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जब शरीर में पानी की कमी होगी, तो जाहिर सी बात है कि आपकी स्किन हर जगह से ड्राई नजर आएगी।
सर्दी के मौसम में वातावरण में भी नमी की कमी हो जाती है। इसके कारण भी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आप कुछ ऑर्गेनिक तेल को त्वचा पर अप्लाई करके देखें, आपकी त्वचा हेल्दी होने के साथ रूखी भी नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें :पांच उपाय से दूर होगा कमर दर्द
ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सही से करें चुनाव
गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से पिंपल्स भी ज्यादा निकलने लगते हैं। ज्यादा या गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी स्किन डैमेज का खतरा बढ़ता है। त्वचा के लिए पूरी तरह से सोच-समझकर ही किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल करें।
मॉइश्चराइजिंग क्रीम
लोगों को मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाना चाहिए। ठंड के मौसम में त्वचा डिहाइड्रेट हो सकती है, ऐसे में मॉइश्चर को बैलेंस करने के लिए स्किन अधिक ऑयल प्रोड्यूस करता है। इससे बचाव के लिए स्किन को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें :Diabetes से छुटकारा दिलाते हैं कई Dry fruits
ऑलिव ऑयल त्वचा के रोम-छिद्रों को खोलते हैं
जैतून के तेल में विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो झुर्रियों से बचाए रखते हैं। विटामिन ई त्वचा को मुलायम बनाए रखता है और स्किन को यूवी रेज से बचाता है। मुंहासों से परेशान हैं, तो फिर आपको यह तेल जरूर अप्लाई करना चाहिए। रात में सोते समय चेहरे पर लगाकर सोएं।
नारियल तेल का इस्तेमाल
नारियल तेल चेहरे पर लगाने से स्किन मुलायम और हेल्दी भी होता है। इसमें फैटी एसिड्स होता है, जो स्किन इंफेक्शन से भी बचाए रखता है। कम उम्र में ही स्किन पर झुर्रियों को नहीं आने देता है।
इसे भी पढ़ें :Blackheads से हैं परेशान? घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल
गुनगुने पानी से ही नहाएं
गर्म पानी के अधिक इस्तेमाल से स्किन पोर्स खुल जाते हैं। अक्सर लोग गर्म पानी से ही नहाना पसंद करते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा प्रभावित होती है। इस कारण चेहरे में मौजूद मॉइश्चर खत्म हो जाता है, जिससे ड्राई स्किन की परेशानी बढ़ती है। ऐसे में लोगों को गुनगुने पानी से सर्दियों में नहाना चाहिए।
डाइट का खास रखें ध्यान
हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी डाइट भी जरूरी है। सर्दियों में स्किन का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। ऐसा खानपान के जरिये भी मुमकिन है, उन फलों को डाइट में शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। हरी सब्जियों के साथ मौसमी सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें :Amla खाएं, दिल रहेगा स्वस्थ, बढ़ेगी इम्यूनिटी















