spot_img

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों में शामिल हो चुकी है। दवाओं के साथ-साथ सही खानपान ही ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने की सबसे मजबूत कुंजी माना जाता है। खासकर रात का भोजन (डिनर) डायबिटीज मरीजों के लिये बेहद अहम होता है। यदि रात में भारी, ज्यादा कार्बोहाइड्रेट या तली-भुनी चीजें खाई जायें तो सुबह का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रात का भोजन हल्का, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाला, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होना चाहिये। इससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती और शरीर को पूरी रात संतुलित ऊर्जा मिलती रहती है।

स्प्राउटेड मूंग और काले चने का सलाद

हल्का और पौष्टिक डिनर चाहने वालों के लिये अंकुरित मूंग और काले चने का सलाद बेहतरीन विकल्प है। इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, हरा धनिया, काली मिर्च और नींबू का रस मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। अंकुरित अनाज में विटामिन, मिनरल और एंजाइम अधिक मात्रा में होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं।

सत्तू का हेल्दी पराठा

भुने हुये चने से बना सत्तू कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है। इसे मल्टीग्रेन आटे में भरकर कम तेल में पराठा तैयार किया जा सकता है। इसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च, अजवाइन और सरसों का तेल मिलाने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। इसे बिना चीनी वाले दही के साथ खाना बेहतर माना जाता है।

सोया चंक्स और वेजिटेबल पुलाव

अगर आपको रात में चावल खाने की आदत है, तो सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या दलिया बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें सोया चंक्स, गाजर, बीन्स और मटर जैसी सब्जियां मिलाकर पुलाव तैयार करें। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

बादाम और ब्रोकली का सूप

अगर रात में कुछ हल्का पीना चाहते हैं तो बादाम और ब्रोकली का सूप अच्छा विकल्प हो सकता है। ब्रोकली में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन के प्रभाव को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जबकि बादाम हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह सूप पेट पर हल्का होता है और लंबे समय तक तृप्ति का एहसास कराता है।

मेथी और बेसन का थेपला

मेथी को लंबे समय से डायबिटीज मरीजों के लिये लाभकारी माना जाता है। मेथी के पत्तों को बेसन और थोड़े से ज्वार के आटे के साथ मिलाकर थेपला तैयार किया जा सकता है। इसे पुदीने की चटनी या बिना चीनी वाले रायते के साथ खाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है।

डायबिटीज मरीज डिनर में रखें इन बातों का ध्यान

  • रात का खाना सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले खायें।
  • एक बार में ज्यादा भोजन करने के बजाय संतुलित मात्रा में खायें।
  • तली-भुनी, मीठी और अधिक कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से बचें।
  • भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर शामिल करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं और नियमित शारीरिक गतिविधि बनाए रखें।

ध्यान दें: यदि आपका ब्लड शुगर लगातार बढ़ा हुआ रहता है या आप इंसुलिन अथवा अन्य दवायें ले रहे हैं, तो अपने आहार में बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें। सही डाइट, नियमित व्यायाम और समय पर दवा के साथ डायबिटीज को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

इसे भी पढ़ें : आखिर कब होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कोच ने कही बड़ी बात…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

इसे भी पढ़ें : CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...