कोहराम लाइव डेस्क: आधुनिक जीवन में बदलती दिनचर्या के चलते कमर दर्द की समस्या आम है। कमर दर्द खराब पोश्चर, कैल्शियम और विटामिन की कमी समेत कई अन्य चीज़ों की वजह से कमर दर्द होता है। महिलाओं में कमर दर्द मासिक धर्म में गड़बड़ी और गर्भ में सूजन से होता है। इसके लिए लोग दवा का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसका असर अस्थायी होता है। विशेषज्ञों की मानें तो कमर दर्द सामान्य समस्या है। इससे हर कोई प्रभावित होता है। National Institutes of Health के अनुसार, 80 प्रतिशत लोग अपने जीवन में एक बार कमर दर्द जरूर महसूस करते हैं। अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं-
इसे भी पढ़ें :
नियमित व्यायाम करें
आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। डॉक्टर्स फिट रहने के लिए रोजाना वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। अगर आप वर्कआउट नहीं कर पाते हैं, तो मॉर्निंग वॉक जरूर करें। इस दौरान स्ट्रेचिंग भी करें। इससे एंडोर्फिन्स (endorphins) उत्सर्जित होता है जो कमर दर्द को दूर करने में मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें : ठंड में दिल की हिफाजत करेगा तिल, शरीर को देगा Energy…
भुजंगासन करें
अंग्रेजी में भुजंगासन को कोबरा पोज कहते हैं। इस योग को करने से कमर दर्द में आराम मिल सकता है। हालांकि, पीठ दर्द से पीड़ित लोगों को भुजंगासन नहीं करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : Amla खाएं, दिल रहेगा स्वस्थ, बढ़ेगी इम्यूनिटी
मालिश करवाएं
प्राचीन समय में लोग सेहतमंद रहने के लिए मालिश का सहारा लेते थे। आधुनिक समय में भी दादी-नानी दर्द रहने पर मसाज करने की सलाह देती हैं। इसके लिए सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर नहाने से पहले मालिश करवाने से बहुत फर्क पड़ता है। एक चीज़ का ध्यान रखें कि मालिश के बाद गुनगुने पानी से ही नहाएं।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जरूर खाएं अमरूद, कई बीमारियों को रखेगा दूर








