spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जरूरतमंदों की सेवा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : सरकार जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। कोरोना काल और कड़ाके की ठंड में गरीब, जरूरतमंद और निराश्रितों को मदद करना हमसभी का कर्तव्य है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। सीएम राजधानी रांची स्थित संत जेवियर स्कूल में मिशन वन मिलियन स्माइल्स द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

खुद की रक्षा और दूसरों की सुरक्षा पर दें ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मानव जीवन ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए नए-नए तरीकों और व्यवस्थाओं को अपनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सावधानीपूर्वक कदम उठाते हुए 10वीं और 12वीं क्लास में अध्ययनरत बच्चे पुनः स्कूलों में आकर पढ़ाई कर सके इस निमित्त स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। फिलहाल संक्रमण के भय से स्कूलों में आने वाले बच्चों की संख्या बहुत अधिक नहीं है पर हमसबों को मन में निराशा का भाव नहीं रखना है। खुद की रक्षा, दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सभी का सहयोग लेकर आगे का सफर तय करना है।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

गर्म कपड़ों का किया वितरण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन, स्कूल प्रबंधन एवं मिशन वन मिलियन स्माइल्स द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आपके द्वारा सामाजिक सुरक्षा का दायित्व बखूबी निभाया जा रहा है।  मौके पर मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रांगण में उपस्थित जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं के बीच ऊनी वस्त्र, कंबल का वितरण भी किया। मौके पर प्रिंसिपल फादर संजय केरकेट्टा, डीसी छवि रंजन सहित महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : जमीन एक, दावेदार चार… जांच शुरू, एसआईटी सौंपेगी 20 दिनों के अंदर रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...