spot_img

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का महीना आसमान में ग्रहों की नई बिसात बिछाने जा रहा है। कहते हैं, जब ग्रह अपनी चाल बदलते हैं तो जिंदगी की राहें भी करवट लेने लगती हैं। किसी के सपनों को नई उड़ान मिलती है, तो किसी को मुश्किल मोड़ों पर संभलकर कदम रखना पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार जुलाई 2026 कई राशियों के लिये कामयाबी, धन लाभ और करियर में नई ऊंचाइयों का संकेत दे रहा है। वहीं कुछ राशियों को खर्च, तनाव और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है। आइये जानते हैं, आपकी राशि के लिये जुलाई का महीना क्या संदेश लेकर आया है…

मेष 

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।

वृषभ 

रुके हुये काम रफ्तार पकड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

मिथुन 

कामकाज में देरी या भ्रम की स्थिति बन सकती है। पुराने संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

कर्क 

आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। व्यापार की नई योजनाएं फायदा दे सकती हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर के बड़े फैसले सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।

सिंह 

करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास सफलता की कुंजी बनेगा। निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें।

कन्या

नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धन कमाने के नये रास्ते खुलेंगे। रिश्तों में गलतफहमी से बचें। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। साझेदारी का काम लाभदायक रहेगा।

तुला

जुलाई सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ यादगार समय बितायेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्यायें परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक

करियर में बड़ा बदलाव संभव है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं। धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले लाभ देंगे। करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा शुभ साबित हो सकती है।

धनु

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

मकर 

मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।

कुंभ

नये काम की शुरुआत के लिये समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

मीन

जुलाई मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों के लिये लाभ के नए अवसर बन सकते हैं.

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इसकी सटीकता या पूर्णता का स्वतंत्र दावा नहीं किया जाता। पाठकों से आग्रह है कि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें : JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

इसे भी पढ़ें : अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

इसे भी पढ़ें : अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...