spot_img

गढ़वा की प्यास बुझाने निकला ‘पानी वाला रथ’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गर्म हवाओं की थपेड़ों और सूखते गले की कसक के बीच, आज गढ़वा में पानी वाला रथ निकला। गढ़वा के DC शेखर जमुआर ने खुद अपने हाथों से हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मति वाहन को रवाना किया, जो अब जिले के गांव-गांव जाकर टूटे हुये चापाकलों को फिर से जीवन देगा। इस गाड़ी के निकलते ही वहां खड़े एक शख्स ने कहा कि यह कोई साधारण गाड़ी नहीं, बल्कि गर्मी के सीजन में पेयजल संकट से जूझते गांवों के लिये एक चलता-फिरता वरदान है। इस वाहन में कुशल मिस्त्री और मेहनतकश मजदूर तैनात हैं, जो गांवों में जाकर एक-एक चापाकल को ठीक करेंगे, ताकि एक-एक बूंद से प्यासे होंठों को राहत मिल सके।

DC शेखर जमुआर ने बताया, “यह वाहन केवल मशीनें नहीं, उम्मीदें ठीक करेगा। हमारा प्रयास है कि किसी भी गांव में पानी की किल्लत न हो। जो चापाकल खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जायेगा।” और अगर किसी को तत्काल सहायता की जरूरत हो — तो जिले ने इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बना दिया है। टोल फ्री नंबर: 18003456502 — बस एक कॉल और पानी वाला दस्ते की दस्तक। इस मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :आयुष्मान योजना के नाम पर मोटी कमाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर…  देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रत्ती भर कटा पाइप, सालों से हाय-तौबा, क्या बोले जिम्मेदार लोग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आवासीय स्कूल में बाथरूम तक नहीं, रात में लगता डर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इस छोटे से गांव में गढ़ी जाती हैं गजब की मूर्तियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जवान दो इंजीनियर बेटे, ASI मां के सामने यूं चल बसे… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...