Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : रत्ती भर पाइप के चलते गुजरे 3 सालों से ओरमांझी प्रखण्ड के कई गांवों में सप्लाई का पानी आना बंद है। ओरमांझी के चकला और गगारी पंचायत से जुड़े कई गांव के लोगों को इस बात का बेहद दुख है कि रत्ती भर यानि 150 मीटर पाइप के चलते उनके गांव में पानी का आना वर्षों से बंद है। ऐसा नहीं है कि इस बात से हर कोई अनजान है। सबको सबकुछ पता है पर चिंता किसी को नहीं। भोर में उठते ही गांव के लोगों को पानी की चिंता सताने लगती है। कोई कोसों दूर जाकर पानी लाता है तो कोई अगल-बगल के पोखर-तालाब की ओर भागता है। सबसे हैरत की बात यह है कि यह हाल राजधानी रांची से सटे ओरमांझी ब्लॉक का है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गुजरे 3 साल पहले ओरमांझी में फ्लाई ओवर बनने का काम शुरू हुआ उसी समय सप्लाई पाइप लाइन तनी सुन कट गया। जो आज तक नहीं बन सका, इस ओर कई बार जिम्मेदार कंपनी, अधिकारियों, नेताओं और समाज के पहरेदारों को बताया गया। पर बात आई गई हो गई। सुनें क्या बोले फ्लाई ओवर बनाने वाली कंपनी से जुड़े कर्मचारी, पूर्व सांसद, मुखिया और ग्रामीण












