पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Date:

spot_img

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक नाइजीरियन महिला स्टेला पीयूस चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूद गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद पुलिस ने जिस कमरे का ताला खोला, वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। कमरे के भीतर भारी मात्रा में संदिग्ध केमिकल, कांच के उपकरण, पाइप, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ड्रग्स तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। पुलिस को शक है कि यहां अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही थी।

एक गिरफ्तारी से खुला पूरे नेटवर्क का राज

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले बुराड़ी इलाके से नाइजीरियन ड्रग्स तस्कर फ्रैंक डैशमंड को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तरी जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड स्वरूप नगर स्थित एमसीडी स्कूल के पास एक बहुमंजिला इमारत में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में छापा मारकर रोमियो उर्फ स्काई नामक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 30 ग्राम MDMA और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ड्रग्स नेटवर्क की दूसरी कड़ियों तक पहुंचने के लिये चौथी मंजिल पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही बालकनी से लगा दी छलांग

चौथी मंजिल पर मौजूद एक फ्लैट में नाइजीरियन महिला स्टेला पीयूस रह रही थी। पुलिस टीम जब उसके फ्लैट की ओर बढ़ी, तभी उसने घबराकर सीधे चौथी मंजिल की बालकनी से खाली प्लॉट में छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिसकर्मी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन अरेस्ट…

Kohramlive : देशभर में पेपर लीक पर सियासी घमासान...

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...