हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Date:

spot_img

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को शहर में विशेष जागरूकता और वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस जीप से माइक के जरिये लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, वहीं दूसरी ओर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई। हजारीबाग पुलिस कप्तान अमन कुमार के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में जागरूकता और प्रवर्तन दोनों पर विशेष जोर दिया गया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस टीम लगातार एक्टिव रही।

माइक से गूंजा संदेश- नियम मानिये, सुरक्षित रहिये

CCR के DSP के नेतृत्व में ट्रैफिक थानेदार सहित तीन पुलिस पदाधिकारियों और आठ गृहरक्षकों की विशेष टीम गठित की गई थी। यह टीम पुलिस वाहन के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देती रही। रिकॉर्डेड संदेशों और माइक से किये गये उद्घोषणा के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा, नो-पार्किंग जोन और ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की जागरूकता गाड़ी ने शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। अभियान के दौरान डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बाबूगांव चौक, कोर्रा चौक, इंद्रपुरी चौक, पानी टंकी, पैगोडा चौक, खाजा चौक, छोटी ग्वालटोली, सांसद मोड़, सुंदरी मार्केट, झंडा चौक और पंच मंदिर चौक सहित कई स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के साथ-साथ पीटीसी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस जांच के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद मौके पर ही चालान काटे गये।

113 बिना हेलमेट, 25 ट्रिपल राइडिंग के मामले पकड़े गये

विशेष जांच अभियान में बड़ी संख्या में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पकड़े गये।

  • बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले : 113
  • ट्रिपल लोड (तीन सवारी) : 25
  • मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले : 07
  • नो-पार्किंग में खड़े ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहन : 12

सभी के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन अरेस्ट…

Kohramlive : देशभर में पेपर लीक पर सियासी घमासान...

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...