TMC नेता जहांगीर खान की पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी, ऐसे घुमाया रोड पर…

Date:

spot_img

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में कभी ‘पुष्पा’ वाले बयान से सुर्खियां बटोरने वाले TMC नेता जहांगीर खान की पुलिस ने पूरी हेकड़ी निकाली दी। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के मामले में गिरफ्तार जहांगीर खान को गुरुवार को पुलिस दक्षिण 24 परगना जिले के फलता क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लेकर पहुंची। इस दौरान उन्हें साधारण टी-शर्ट और निक्कर में पुलिस सुरक्षा के बीच घटनास्थलों का निरीक्षण कराते देखा गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा हो रही है।

घटनास्थलों पर पहुंचकर जुटाये जा रहे साक्ष्य

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चुनाव बाद हिंसा से जुड़े एक मामले में डायमंड हार्बर एसीजेएम कोर्ट ने जहांगीर खान को 14 जून तक पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। जांच एजेंसियां उनके बयान के आधार पर विभिन्न स्थानों का सत्यापन कर रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस उन्हें उन इलाकों में लेकर गई, जहां कथित तौर पर घटनायें हुई थीं। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य घटनास्थलों का निरीक्षण, साक्ष्य जुटाना और मामले की विभिन्न कड़ियों को जोड़ना है। जब पुलिस जहांगीर खान को लेकर इलाके में पहुंची तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सड़क किनारे जमा हो गये। केंद्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्वक पूरा किया गया। हालांकि पुलिस ने जांच का हवाला देते हुये मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

नेपाल भागने की कोशिश में हुआ था गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जहांगीर खान को सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF ) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वह नेपाल बॉर्डर के रास्ते राज्य से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद STF ने कार्रवाई करते हुये उसे हिरासत में ले लिया। फलता विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे चर्चित सीटों में से एक रही थी। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जहांगीर खान को उम्मीदवार बनाया था, जबकि भाजपा ने देबांग्शु पांडा को मैदान में उतारा था। मतदान के दौरान गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान कराया था। बाद में भाजपा उम्मीदवार ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात यह रही कि दोबारा मतदान से 48 घंटे पहले जहांगीर खान ने चुनावी मुकाबले से अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद ईवीएम पर उनका नाम और चुनाव चिह्न मौजूद रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन अरेस्ट…

Kohramlive : देशभर में पेपर लीक पर सियासी घमासान...

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...