Jamua (Chandan): जमुआ देवधर मुख्य मार्ग खरगडीहा उसरी नदी के तट पर स्थित संत शिरोमणि लंगटा बाबा की 112 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। मौके पर उनके समाधि स्थल पर दूर-दराज के हजारों श्रद्धालु जुटे। अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने को लेकर चादरपोशी की। बाबा के भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण करने के लिए भंडारा कार्यक्रम में भाग भाग लिया।

अधिकारियों ने भी की चादरपोशी
बता दें कि सोमवार की सुबह 3:15 बजे जमुआ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने चादर चढ़ाई। इसके बाद अन्य भक्तों के लिए बाबा के मंदिर का फटाक खुल गया। जैसे – जैसे धूप खिलती गई, चादरपोशी के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पांच बजे सुबह खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो,सात बजे बीडीओ अशोक कुमार,सीओ द्वारिका बैठा आठ बजे जमुआ प्रमुख सुलोचना देवी ,गौशला समिति सचिव सुरंजन सिंह, 11 बजे प्रशासनिक स्तर के पदाधिकारी एवं जिला जज न्यायिक अधिकारी ने बाबा की समाधि पर चादरपोशी कर मत्था टेका।


जमुआ विधायक ने की अमन-चैन की दुआ
इस दौरान जमुआ विधायक केदार हाजरा ने अपनी पत्नी के साथ लंगटा बाबा की चादरपोशी की और क्षेत्र में अमन -चैन के लिए मन्नतें मांगा। स्कूली साक्षरता निदेशक झारखंड़ सरकार रांची संदीप कुमार, लंगटा बाबा उच्च विद्यालय प्राचार्य व इंटर कॉलेज प्राचार्य प्रो शमीम ,डिग्री के प्राचार्य प्रो कमल नयन सिंह ने बाबा के समाधि स्थल पर चादरपोशी की।

शाम 5 बजे तक जारी रहा चादरपोशी का सिलसिला
इधर मुस्लिम समाज ने मस्जिद में अजान सुनने के बाद बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने का सिलसिला शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। इस दौरान खरगडीहा के स्थानीय ग्राम प्रधान चिना खान, पूर्व पंसस जुल्फिकार अली , जगरनाथडीह ग्राम प्रधान प्रमिला वर्मा मुख्य रूप मौजूद थे।


इसे भी पढ़ें : NTA ने जारी किया CSIR NET परीक्षा का शेड्यूल, यहां मिलेगा एडमिट कार्ड
इसे भी पढ़ें :रांची में कोरोना महामारी के बीच हड़ताल पर गईं 14 प्रखंडों की नर्सें, बोली…
इसे भी पढ़ें :कोरोना गाइडलाइंस की उड़ी धज्जियां, हरिहर मेला में उमड़ी हजारों की भीड़
इसे भी पढ़ें :रात को नहीं लौटा घर, सुबह गेट खुला तो…
इसे भी पढ़ें :कथक सम्राट के निधन पर गमगीन हुआ संगीत जगत, पीएम ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें :दिवंगत दारोगा लाल जी यादव की बेवा क्या बोल गई, पढ़ें…
इसे भी पढ़ें :ठरकी जवान ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस को ऐसे करता रहा गुमराह
इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग का गैंगरेप, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :एक छोटी सी भूल, तबाह-बर्बाद हो गई सपना, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप
इसे भी पढ़ें : DGP एक्शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…












