Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की पहचान और सुविधा का केंद्र बनाने का सपना दिखाया गया था, आज वही तालाब ग्रामीणों की चिंता का कारण बन गया है। राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड की चुटूपालू पंचायत अंतर्गत खिराबेड़ा गांव स्थित तालाब के सुंदरीकरण कार्य पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण के महज तीन से चार महीने बाद ही तालाब की सीढ़ियां जगह-जगह से टूटने और दरकने लगी हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला परिषद मद से कराये गये इस कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिसका नतीजा अब सामने आने लगा है। गांव वालों का कहना है कि तालाब में बनाई गई सीढ़ियों में कई जगह दरारें पड़ चुकी हैं। कुछ हिस्सों में सीढ़ियां टूटने लगी हैं, जबकि निचले भाग में कटाव और क्षति के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस निर्माण कार्य को वर्षों तक टिकाऊ होना चाहिये था, वह कुछ महीनों में ही जवाब देने लगा है। इससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गांव की जीवनरेखा है यह तालाब
खिराबेड़ा गांव का यह तालाब केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि गांव के सामाजिक और धार्मिक जीवन का भी केंद्र है। ग्रामीण यहां प्रतिदिन स्नान करते हैं। छठ पूजा समेत कई धार्मिक अनुष्ठान और सामुदायिक कार्यक्रम भी इसी तालाब के किनारे आयोजित होते हैं। ऐसे में इसकी बदहाल होती स्थिति ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां आने वाले बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए खतरा बढ़ सकता है। टूटी हुई सीढ़ियां और कमजोर हो रहे ढांचे के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिये। चुटूपालू पंचायत के मुखिया बिरेंद्र मुंडा ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान ही कई बार गुणवत्ता सुधारने की बात कही गई थी, लेकिन ठेकेदार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। अब निर्माण पूरा होने के कुछ ही महीनों बाद सीढ़ियों का टूटना इस बात का प्रमाण है कि काम में गंभीर लापरवाही बरती गई है। मुखिया ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत रांची के DC से की जायेगी, ताकि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सुने क्या बोले गांववाले…
तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो#Ranchi #Ormanjhi #ChutupaluPanchayat #KhiraberaVillage #PondBeautification #PondConstruction pic.twitter.com/jZHAQysM7J
— KohramLive (@KohramLive) June 23, 2026
इसे भी पढ़ें : स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…
इसे भी पढ़ें : शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…












