spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड पर मेहरबान हुआ मानसून, अब भीगेंगे खेत-खलिहान और शहर-गांव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : तपती धरती की प्यास अब बुझने लगी है। आसमान से बरसती बूंदों ने झारखंड के गांवों, खेतों और शहरों को भीगोंने लगी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने पूरे झारखंड को अपनी आगोश में ले लिया है। बादलों की आवाजाही तेज हो गई है और मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला और रफ्तार पकड़ सकता है। रांची मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बादलों ने खोला खजाना

23 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राज्य के बचे हुये हिस्सों में भी दस्तक दे दी। अब पूरा झारखंड मानसूनी बारिश की चादर में लिपट चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के ऊपर सक्रिय ट्रफ लाइन लगातार नमी खींच रही है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। गांवों में जहां किसान धान रोपनी की तैयारी में जुट गये हैं, वहीं शहरों में लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। गुजरे 24 घंटों में झारखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गुमला जिले के भरनो में हुई, जहां 82 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं तापमान की बात करें तो डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दूसरी ओर लातेहार सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार दिन तक नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 जून को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर अधिकांश जिलों में बारिश और मेघ गर्जन की संभावना है। 26 और 27 जून को भी कई स्थानों पर वर्षा जारी रह सकती है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।

सावधान रहें, मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे कृषि कार्य मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार ही करें।

इसे भी पढ़ें : तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...