spot_img
spot_img
spot_img

भरी पंचायत में चाची ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। मामला एक ही परिवार और रिश्तों के दायरे से जुड़ा है। जब तक यह बात घर की चारदीवारी के भीतर थी, तब तक किसी को इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं था, लेकिन जैसे ही एक किशोर ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, मामला पुलिस तक पहुंच गया।पीड़ित किशोर की मां के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली और रिश्ते में उसकी चाची लगने वाली महिला पिछले करीब दो से ढाई साल से उसके 17 वर्षीय बेटे के संपर्क में थी। आरोप है कि महिला ने किशोर को अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ अवैध संबंध बनाये। इतना ही नहीं, जब किशोर ने दूरी बनाने की कोशिश की तो उसे लगातार धमकियां भी दी जाने लगीं।

जब बेटे ने मां को बताई पूरी बात

परिजनों के मुताबिक लगातार दबाव और धमकियों से परेशान किशोर ने आखिरकार अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटे की बात सुनकर परिवार के लोग हैरान रह गये। इसके बाद मामले को लेकर गांव में चर्चा शुरू हो गई और समाधान की उम्मीद में सामाजिक पंचायत भी बुलाई गई।

पंचायत में हुआ ऐसा दावा कि हर कोई रह गया स्तब्ध

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में महिला के पति और अन्य परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि उसका पति उसे अपने साथ रखने के लिए भी तैयार था, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। इसी दौरान पंचायत में महिला ने ऐसा दावा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया। उसने कहा कि वह नाबालिग किशोर के साथ संबंधों के चलते करीब ढाई माह की गर्भवती है और वह उसी के साथ रहना चाहती है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, भेजा जेल

मामला सामने आने के बाद पीड़ित किशोर की मां ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

इसे भी पढ़ें : तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

इसे भी पढ़ें : अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

इसे भी पढ़ें : खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

इसे भी पढ़ें : झारखंड पर मेहरबान हुआ मानसून, अब भीगेंगे खेत-खलिहान और शहर-गांव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...