कोहराम लाइव डेस्क : प्रोटोकॉल तोड़ने का बाद भी भारत के लिए खेल सकेंगे ये खिलाड़ी। 7 जनवरी 2021 से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बायो सिक्योरिटी बबल के उल्लंघन के कारण जांच के घेरे में आने के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीमं के 5 खिलाड़ी- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ पृथ्वी शॉ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकते हैं।
बायो सिक्योरिटी बबल के उल्लंघन में हुए आइसोलेट
दरअसल इन पांचों खिलाड़ियों का मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जांच शुरू की और पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया। बीसीसीआई इसे लेकर व्यवहारिक तरीका आपनाएगी और पांचों खिलाड़ियों को बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स तोड़ने के कारण जुर्माना लगाएगी।
इसे भी पढ़ें :प्रेम ऐसा कि साथ जी न सके तो मरने का किया फैसला, और एक ही…
भारतीय टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन किया : टीम प्रवक्ता
रिपोर्ट के मुताबिक, गिल टीम की बस में गए और बाकी टीम के सदस्यों के साथ ही लौट कर आए। टीम के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन किया। रिपोर्ट की मानें तो यह पहली बार नहीं है कि भारतीय खिलाड़ियों ने बायो सिक्योर प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया है। इससे पहले विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने दिसंबर की शुरुआत में सिडनी में एक दुकान पर फोटो खिंचवाई थी।
इसे भी पढ़ें :Rajdhani Express में आई ‘लक्ष्मी’, बच्ची का रोना सुन बोगियों में बजी तालियां
लॉकडाउन के सख्त नियम के कारण नहीं जाना चाहते ब्रिस्बेन
ऐसी भी खबरें हैं कि भारतीय टीम ब्रिस्बेन में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए वहां नहीं जाना चाहती है, जिसका कारण क्वींसलैंड सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के सख्त नियम हैं। क्वींसलैंड सरकार ने कहा है कि भारतीय टीम अगर नियमों का पालन न करे तो वह खेलने नहीं आए।
इसे भी पढ़ें :युवती की सिर कटी लाश मिली, बदन पर कपड़े भी नहीं








