जमशेदपुर : जमीन विवाद में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या। 12 साल के बच्चे ने भागकर बचाई जान। पांच लोग गिरफ्तार। यह हुआ पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी थाने के तोड़ेतोपा में। घटना का चश्मदीद बच्चा चाड़ा पारिदा ने बताया कि हत्यारों ने उसकी मां को कुछ दूर ले जाकर सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर बड़े पत्थर से कुचल दिया। पिता को घर में कुल्हाड़ी से मारकर उनकी हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें : Rajdhani Express में आई ‘लक्ष्मी’, बच्ची का रोना सुन बोगियों में बजी तालियां
जांच में जुटी पुलिस
मृतकों की पहचान 42 वर्षीय प्रभु पारिदा और 35 साल की पुरगुन पारिदा के रूप में हुई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन में जुट गई। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
इसे भी पढ़ें : युवती की सिर कटी लाश मिली, बदन पर कपड़े भी नहीं






