Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले से गिरकर हुई मौत के मामले में जांच लगातार नये मोड़ ले रही है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी अब पुलिस पूछताछ के दौरान एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों के बयानों में कई विरोधाभास सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों पर फोकस बढ़ा दिया है।
पुलिस अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, आमने-सामने की पूछताछ में दोनों आरोपियों के बयान मेल नहीं खाये। शुरुआती दौर में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी कहने से बचते रहे, लेकिन पूछताछ का दबाव बढ़ने पर दोनों ने अलग-अलग कहानी बतानी शुरू कर दी। सिया ने पूरी साजिश का जिम्मेदार चेतन को बताया, जबकि चेतन ने खुद को निर्दोष बताते हुये सिया को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया। जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती दोनों के बदलते बयानों के बीच सच्चाई तक पहुंचना है। इसी वजह से पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन पिछले छह महीनों से लगातार संपर्क में थे। दोनों के बीच 2,000 से अधिक बार बातचीत हुई और कुल बातचीत का समय 238 घंटे से ज्यादा बताया जा रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना से एक दिन पहले दोनों शहर के एक कैफे में मिले थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इसी मुलाकात के दौरान कथित साजिश पर चर्चा हुई थी।
जांच के दौरान कुछ और दावे भी सामने आये हैं। पुलिस को संकेत मिले हैं कि केतन को पहले भी कथित तौर पर तीन बार निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके अलावा शादी से पहले प्रस्तावित बाली यात्रा रद्द होने और केतन का पासपोर्ट गायब होने के पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले में अंतिम निष्कर्ष सामने आयेगा।
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…
इसे भी पढ़ें : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…
इसे भी पढ़ें : 7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!








