spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रेम ऐसा कि साथ जी न सके तो मरने का किया फैसला, और एक ही…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : एक प्रेमी युगल एक-दूसरे से अथाह प्रेम करते थे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। दोनों दो जिस्म और एक जान बन गए थे। मगर जब उन्हें ऐसा लगने लगा कि दोनों का एक साथ रहना संभव नहीं है। परिवार वाले ऐसा होने नहीं देंगे तो दोनों ने साथ मरने का फैसला किया। दोनों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी का प्‍यार चढ़ा परवान …और फिर पति की कर दी…

एक-दूसरे से अलग होने के डर से प्रेमी ने पहले जहर खाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही प्रेमिका को इसकी सूचना मिली, उसने भी फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके के ईटहां रसूलनगर पंचायत का है।

घटना के बाद से गांव में जितने लोग उतनी बातें होने लगी। कोई कुछ तो कोई कुछ कह‍ रहा है। ईटहां रसूलनगर पंचायत के मुखिया देवकुमार सिंह ने पुष्टि की है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी न होने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : अधेड़ ने Mobile पर Video दिखा दो बच्चियों के साथ की ये घिनौनी हरकत

बताया जा रहा है कि एक ही मोहल्ले के रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही समुदाय से आते हैं, लेकिन शुक्रवार को अचानक युवक ने जहर खाकर जान दे दी और इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमिका ने भी कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली।

प्रेमी युगल की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। लेकिन फिर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। इसके बाद गांव वालों ने एक ही चिता पर प्रेमी-प्रेमिका का अंतिम संस्कार कर दिया।

इसे भी पढ़ें : …और देखता रहा गया पति, कार में जिंदा जल गई पत्‍नी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...