spot_img
spot_img
spot_img

Rajdhani Express में आई ‘लक्ष्मी’, बच्ची का रोना सुन बोगियों में बजी तालियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : Rajdhani Express में आई ‘लक्ष्मी’। जी हां, ट्रेन में हुआ बच्ची का जन्म। रेलवे के डॉक्टर और कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता और स्वस्थ है जच्चा-बच्चा। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (02454) के बी 11 कोच बर्थ नम्बर 9 में हुआ यह अनोखा वाकया। रामगढ़ के बरकाकाना के पहले ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। फिर ट्रेन बरकाकाना जंक्शन में रुकी। रेलवे डॉक्टर दीप्ति झा की टीम ने एक गर्भवती महिला मीना देवी को सुरक्षित नॉर्मल प्रसव कराया। स्टेशन में नवजात शिशु की रुलाई गूंजते ही बोगियों में तालियां गूंज उठीं।

Rajdhani Express में लेबर पेन के बाद सक्रिय हुए कर्मचारी

महिला मीना देवी के पति अजय उरांव ने बताया कि वे धर्मपुर शिमला मजदूरी करने गया था। वहां से अपना पैतृक गांव विशनपुर, जिला गुमला अपनी पत्नी व बच्चे के साथ लौट रहे थे। तभी टोरी स्टेशन से ट्रेन गुजरने के बाद उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा की बात पास ही बर्थ में बैठे पति व महिला सह यात्री को बताई। करीब 40 मिनट बाद ट्रेन बरकाकाना जंक्शन पहुंच गई।

इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दिया गया। तत्काल रेलवे अस्पताल को सूचना देकर मौके पर पहुंचने को कहा गया। वे तुरंत सक्रिय हुए और फिर सारा इंतजाम कराया गया। इसके बाद जन्म हुआ स्वस्थ बच्ची का।

इसे भी पढ़ें : कोरोना ने एक बार फिर बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन बेहाल, लिया ये फैसला…

बच्ची थोड़ी प्रीमैच्योर है

जन्म के बाद डॉक्टरों और महिला के पति ने राहत की सांस ली। फिर बरकाकाना जंक्शन में राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे 35 मिनट तक रुकी रही। रेलवे अस्पताल में नवजात बच्ची का प्राथमिक उपचार हुआ और फिर उसे सदर अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें : अधेड़ ने Mobile पर Video दिखा दो बच्चियों के साथ की ये घिनौनी हरकत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...