spot_img

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम सार्वजनिक किये हैं, जिन्होंने इस अभियान के दौरान देश की रक्षा करते हुये सर्वोच्च बलिदान दिया। इन सभी के नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) की ‘रोल ऑफ ऑनर’ सूची में दर्ज किये जायेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर…

ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाया गया सीमापार सैन्य अभियान था। इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर उन्हें ध्वस्त करना था। इस मिशन में सेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी।

इन 6 वीरों ने दिया सर्वोच्च बलिदान

  • सूबेदार मेजर पवन कुमार (मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड)
  • राइफलमैन सुनील कुमार (4 जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फैंट्री)
  • लांस नायक दिनेश कुमार (5 फील्ड रेजिमेंट)
  • अग्निवीर मूड मुरलीनायक (851 लाइट रेजिमेंट)
  • हवलदार सुनील कुमार सिंह (237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी)
  • सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (भारतीय वायुसेना, 39 विंग)

इन सभी के नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ग्रेनाइट दीवारों पर स्थायी रूप से अंकित किये जायेंगे।

वीरता पुरस्कारों से भी हुये सम्मानित

भारतीय वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को मरणोपरांत वायु पदक से सम्मानित किया गया। वहीं राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र प्रदान किया गया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके परिजनों को रक्षा अलंकरण समारोह में सौंपा।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अमर होगी शहादत

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ‘त्याग चक्र’ में स्वतंत्रता के बाद देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम, रैंक और रेजिमेंट ग्रेनाइट की दीवारों पर अंकित किये जाते हैं। अब ऑपरेशन सिंदूर के इन छह वीर सपूतों के नाम भी हमेशा के लिए इस गौरवशाली स्मारक का हिस्सा बन जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिये बेहतरीन मौका, ऐसे हासिल करें सरकारी नौकरी…

इसे भी पढ़ें : सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

इसे भी पढ़ें : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने दिया इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...