Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने या कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट से सीधे जुड़ी है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव किया है। Ministry of External Affairs द्वारा जारी ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत नई शुल्क दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। अब नया पासपोर्ट बनवाना, रिन्यू कराना या खोये हुये पासपोर्ट का डुप्लीकेट निकलवाना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा महंगा पड़ेगा।
36 पेज वाले पासपोर्ट पर 1000 रुपये का सीधा इजाफा
18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के आवेदकों के लिये सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले 36 पेज के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है। सामान्य आवेदन के लिए पहले 1,500 रुपये और अब 2,500 रुपये लगेंगे। तत्काल सेवा के लिए अब 5,000 रुपये लगेंगे।यानी सामान्य श्रेणी में सीधे 1,000 रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना होगा।
60 पेज का पासपोर्ट भी हुआ महंगा
जो लोग अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और 60 पेज का पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें भी अब ज्यादा भुगतान करना होगा। नई दरों के अनुसार, सामान्य आवेदन 3,500 रुपये एवं तत्काल आवेदन के लिए 6,000 रुपये लगेंगे। पहले इसकी फीस 2,000 रुपये थी।
बच्चों के पासपोर्ट पर भी बढ़ा शुल्क
महंगाई का असर अब नाबालिग आवेदकों के पासपोर्ट पर भी दिखाई देगा। 18 वर्ष से कम आयु के लिये सामान्य शुल्क 1,750 रुपये एवं तत्काल शुल्क 4,250 रुपये लगेंगे।पहले बच्चों के पासपोर्ट के लिये 1,000 रुपये शुल्क देना पड़ता था।
पासपोर्ट खो गया तो जेब पर पड़ेगी भारी मार
अगर पासपोर्ट गुम हो जाये या क्षतिग्रस्त हो जाये, तो नया पासपोर्ट निकलवाना अब और महंगा होगा। 36 पेज रिप्लेसमेंट में सामान्य 5,000 रुपये एवं तत्काल 7,500 रुपये लगेंगे। 60 पेज रिप्लेसमेंट पर सामान्य 6,000 रुपये एवं तत्काल 8,500 रुपये लगेंगे। बच्चों का रिप्लेसमेंट पासपोर्ट के लिये सामान्य 4,250 रुपये एवं तत्काल 6,750 रुपये लगेंगे।
PCC और अन्य प्रमाणपत्रों की फीस भी बदली
विदेश नौकरी, वीजा या प्रवास से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिये भी नई दरें तय की गई हैं।
अब देना होगा
- पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) : 750 रुपये
- सरेंडर सर्टिफिकेट : 750 रुपये
- ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन : 750 रुपये
- सर्टिफिकेट ऑफ आइडेंटिटी : 1,000 रुपये
बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगी राहत
सरकार ने कुछ वर्गों के लिए राहत भी बरकरार रखी है। 8 वर्ष तक के बच्चों को एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नये आवेदन पर पहले की तरह 10 प्रतिशत शुल्क छूट मिलती रहेगी।
वैधता में कोई बदलाव नहीं
फीस बढ़ी है, लेकिन पासपोर्ट की वैधता अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वयस्कों का पासपोर्ट पहले की तरह 10 वर्षों तक वैध रहेगा। नाबालिगों का पासपोर्ट 5 वर्ष या 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो पहले हो) मान्य रहेगा। पासपोर्ट किसी भी विदेशी यात्रा की पहली और सबसे जरूरी सीढ़ी माना जाता है। ऐसे में 1 जुलाई से लागू होने वाली नई दरों का असर लाखों आवेदकों पर पड़ने वाला है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिये बेहतरीन मौका, ऐसे हासिल करें सरकारी नौकरी…
इसे भी पढ़ें : सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…
इसे भी पढ़ें : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…








