Khunti : एक जवान लड़का जीवन हेम्ब्रम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीती रात करीब 5-6 लोग जीवन के घर पर धमक पड़े। उसका घर खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के बोहंडा टोला के कदल सकेड़ा गांव में है। उस वक्त वह सो रहा था। घर पर उसकी पत्नी भी थी। हमलावरों ने उसे घर में घुस कर पहले दमतक लाठी-डंडे से पीटा। फिर घसीट कर घर से बाहर ले गये। बीवी चीखती-चिल्लाती रही पर हमलावर जीवन पर दनादन वार करते रहे।
बदमाशों ने अचानक जीवन पर टांगी से वार कर दिया। उसके बाद उसे पत्थर से कूच डाला। मौके पर ही जीवन की मौत हो गई। हमलावर वहां से फरार हो गये। आज भोर में मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारे गये जीवन की बीवी ने अड़की थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। अड़की थानेदार नरसिंह मुंडा की देखरेख में गठित टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : …और धरा गया बबलू, क्या किया था कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद, क्या बोली SP… देखें
इसे भी पढ़ें : बंद का दिख रहा असर, नक्सलियों ने बम से उड़ाया…
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें








