spot_img

जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Neeraj Thakur) : रांची सेंट्रल जेल के अंदर हो रहे बड़े ”खेला” को बाहर आने नहीं दिया गया। इस ”खेला” को जान लेने वाले जेल में बंद कुछ कैदियों ने ED के नाम खत लिखे थे, पर उस खत को ED के दफ्तर तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। यह पत्र ED के अधिकारियों को सचेत करने की खातिर लिखा गया था। इन पत्रों को जेल के अंदर ही दफन कर दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब ED के अधिकारियों ने जेल में छापा मारा। जेल के रजिस्ट्रर में इसे डिस्पैच दिखाया गया। पत्रों को बाहर आने के बजाय उसे जेल में ही दबा दिया गया। बीते 3 नवम्बर को ED ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में रेड किया था। रेड में ऐसे ही कुछ पत्र ED के हाथ लगे, जिन्हें बाहर तक आने नहीं दिया गया। ”सांपो” की बस्ती में दिन-रात गुजारने वाले ED के आला अधिकारियों ने अपने मातहत अधिकारियों को ”सांपों” के उठते फन को कुचलने का हुनर हासिल करने की खुली छूट दे दी। इसके बाद ED रेस हो गई। दनादन जेल के सुपरीटेंडेंट, जेलर से लेकर बड़ा बाबू (क्लर्क) तक को समन भेज ED के दफ्तर में बुलवा लिया।

बहुत जल्द झुलसने वाला है एक ”बड़ा चेहरा”

जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को लेकर ED द्वारा जुटाये गये साक्ष्यों और सबूतों के आगे खुद ब खुद बहुत कुछ उगल दिये गये। जांच की आंच से अब बहुत जल्द एक ”बड़ा चेहरा” भी झुलसने वाला है। वैसे इस दागदार चेहरे को बेदाग बता उसे बचा लेने में कुछ सफेदपोश हांफने जरूर लगे हैं। अब लोगों को इस पल का इंतेजार है कि ED के पंजे इस ”बड़े चेहरा” के गिरेबां तक पहुंच पाती है या नहीं। ED ने हाई कोर्ट में दाखिल अपनी सीलबंद रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी दे दी है। रांची सेंट्रल जेल में बंद रसुखदार पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की हर गतिविधियों पर ED की पैनी नजर है। ED ने अपनी रिपोर्ट में जांच को प्रभावित करने, ED के अधिकारियों को झूठे केस में फंसाने और ED के गवाहों को गवाही से मुकरने के लिये दबाव और लालच देने तक का जिक्र किया है। इस मसले पर ED ने साहिबगंज के SP नौशाद आलम को दूसरी दफा समन भेजा है, उन्हें पूछताछ करने की खातिर 28 नवम्बर को बुलाया है। ED के गवाहों को रोकने और उसे पलटने के लिये रांची सेंट्रल जेल के बड़ा बाबू दानिश रिजवान के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने का इल्जाम है। रिजवान के फोन को ED ने जब्त कर लिया है। जेल में लगे CCTV फुटेज को भी नष्ट करने की कोशिश का जिक्र रिपोर्ट में है। जेल प्रशासन की कुर्सी में लंबे समय से कुंडली मार बैठे एक शख्स की भूमिका भी जांच के दायरे में है। इस शख्स के अनेक किस्से हैं।

इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें

इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

spot_img

Related articles:

CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला...

उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक 'X'...

तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने...

रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

Ranchi : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन...