spot_img

रांची में 693 विद्यार्थियों के हाथों में आई साइकिल, क्या बोले मंत्री… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : कई बच्चों के लिये स्कूल तक पहुंचने का सफर रोज एक चुनौती होता है। लंबी दूरी, थकान और संसाधनों की कमी अक्सर पढ़ाई के रास्ते में दीवार बन जाती है। ऐसे में एक साइकिल सिर्फ दो पहियों का साधन नहीं, बल्कि सपनों तक पहुंचने का भरोसा बन जाती है। इसी सोच के साथ झारखंड सरकार ने सोमवार को रांची में 693 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें बांटी। TVS CM SOE, जगन्नाथपुर में आयोजित कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों को साइकिल सौंपते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर छात्र तक शिक्षा पहुंचाना प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि राज्य सरकार हर बच्चे तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिये लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिये सरकार उन्हें कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे मोशन एजुकेशन, से जोड़कर विशेष कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है, ताकि आर्थिक या भौगोलिक बाधायें उनके सपनों के बीच न आयें। मंत्री ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई में कठिनाई होती है, उनके लिये यह योजना बड़ी राहत साबित होगी। इससे स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने (ड्रॉपआउट) की समस्या कम करने में भी मदद मिलेगी।

इस वर्ष रांची में मिलेंगी 16,780 साइकिलें

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2026-27 के लिये रांची जिले में कुल 16,780 साइकिलों के वितरण को स्वीकृति दी गई है। कार्यक्रम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण की परियोजना निदेशक मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक, TVS CM SOE, जगन्नाथपुर की प्राचार्य एवं प्रबंधन टीम सहित कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

इसे भी पढ़ें : टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

इसे भी पढ़ें : ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...