Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा होते हैं। लेकिन जब अपनों के बीच भरोसे की जगह विवाद और रिश्तों में कड़वाहट घर कर जाये, तो वही घर मातम का ठिकाना बन जाता है। झारखंड के चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सेलवार गांव से ऐसी ही एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। बीते 28 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले देवचरण यादव के शव की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिनों में सुलझा ली। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मृतक के भाई, भाभी, भतीजे और भतीजी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में जमीन का लफड़ा और पारिवारिक कलह हत्या की मुख्य वजह के रूप में सामने आये हैं।
वैज्ञानिक जांच ने खोला राज
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में SDPO सन्नी वर्धन ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल एक SIT का गठन किया गया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी अनुसंधान और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की परत-दर-परत जांच की। इसी क्रम में हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के भाई कामदेव यादव, भाभी बिंदु देवी, भतीजे विकास यादव और भतीजी प्रियंका देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में चारों ने हत्या में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि देवचरण यादव की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद घटना को सामान्य मौत या किसी अन्य परिस्थिति का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, परिवार के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के साथ पारिवारिक तनाव भी लगातार बढ़ रहा था। इन्हीं विवादों ने कथित साजिश को जन्म दिया और देवचरण यादव की हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। SDPO सन्नी वर्धन ने बताया कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। यदि जांच में किसी और की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…
इसे भी पढ़ें : शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…
इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें
इसे भी पढ़ें : ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…
इसे भी पढ़ें : मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…








