spot_img

”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Lohardaga (Pawan Thakur) : लोहरदगा के विज्ञान भवन में एक अजनबी से मुलाकात आफत बन गई। बातचीत में ही किशोर कुमार वर्मा ने नाबालिग लड़की से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। तब किशोर ने नाबालिग लड़की को बताया कि वह पेशे से शिक्षक और पत्रकार है। उसके कई शिष्य उससे पत्रकारिता सीख आज की तारीख में अपना जलजला दिखा रहे हैं। तुझे एक बेहरतीन पत्रकार बना दूंगा। तेरी एक अलग पहचान होगी। पत्रकारिता सिखाने का सब्जबाग दिखा कर नाबालिग को अपने मायाजाल में जकड़ लिया। लोहरदगा की ही रहने वाली नाबालिग का इल्जाम है कि उसे रिपोर्टिंग सिखाने के नाम पर जहां-तहां गाड़ी में घुमाता-फिराता रहा। कुछ अन्य महिला पत्रकार से मिलाने के नाम पर कभी-कभी ले जाया करता था। गाड़ी में उलूल-जुलूल हरकतें करते रहता था। उसकी हरकते और हसरतें पर कई बार नाबालिग ने प्रतिरोध भी किया।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि हद तब हो गई जब उसे जबरदस्ती खखपड़ता गांव ले गया। तब किशोर के साथ उसका दोस्त अमर भी था। उसके कई आपत्तिजनक फोटो जबरदस्ती खींच लिए गये। फोटे वायरल करने की धमकी देकर उसे एक धार्मिक जगह ले जया गया और उसके माथे पर टीका लगा दिया गया। नाबालिग का इल्जाम है कि उसके कुछ फोटो भी वायरल कर दिये गये। किशोर वर्मा की हरकतों से आहत और दुखी नाबालिग ने एक नंवबर को खुद को मिटाने की खातिर खौफनाक कदम उठा लिया। इसके बाद नाबालिग ने लोहरदगा थाना में केस दर्ज करा दिया। यह केस 10 नवंबर को दर्ज की गई। दर्ज FIR में कई संगीन इल्जाम लगाये गये। प्राथमिकी पोक्सो एक्ट सहित कई अन्य IPC में दर्ज की गई। पीड़िता लोहरदगा के एसपी हारिस बिन जमां से मिली और उन्हें अपना दुखड़ा बताया। पुलिस कप्तान ने इस केस को गंभीरता से लिया और फरार हो चुके किशोर वर्मा के पीछे एक स्पेशल टीम लगा दी।

एसपी ने खुलासा किया कि फरार किशोर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे यूपी के सोनभद्र से पकड़ा गया है। इस कांड में उसका साथ देने वाले दो अन्य की खोज की जा रही है। इस बीच किशोर वर्मा को करीब से जानने वाले उसके कुछ नजदीकी लोगों ने बताया कि किशोर वर्मा के किस्से अनेक हैं। अगर पुलिस ने गहराई से तहकीकात की, तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं। हालांकि किशोर वर्मा ने अपने बचाव में पुलिस को क्या बताया, इस बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया। पुलिस ने सिर्फ इतना कहा कि उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

इसे भी पढ़ें : कान्हा की नगरी में मोदी बोले, कृष्ण के पहले राधा, तभी उनका नाम पूरा

spot_img

Related articles:

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...