spot_img

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई थी, पुलिस का दावा है कि उसी भरोसे को एक करोड़ रुपये की कीमत पर तोड़ दिया गया। पुणे के 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस कहानी के नये और हैरान करने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल ने शादी की शॉपिंग और तैयारियों के नाम पर केतन से करीब एक करोड़ रुपये लिये थे। इल्जाम है कि इन पैसों से शादी की खरीदारी नहीं हुई, बल्कि पूरी रकम उसने अपने आशिक चेतन चौधरी को दे दी, ताकि वह अपना करियर बना सके और आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

तीन साल का इंतजार, ताकि किसी को न हो शक

पुलिस अनुसंधान से खुलासा हुआ है कि चेतन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से था। उसने सिया से कहा था कि उसे आर्थिक रूप से सक्षम बनने में करीब तीन साल लगेंगे। इसी आधार पर दोनों ने एक ऐसा प्लान बनाया, जिसे सुनकर जांच एजेंसियां भी हैरान हैं। आरोप है कि केतन की मौत के बाद सिया तीन साल तक शादी नहीं करेगी। मकसद यह था कि किसी को दोनों के रिश्ते और हत्या के बीच कोई कड़ी नजर न आये। जब समय बीत जायेगा और मामला ठंडा पड़ जायेगा, तब दोनों शादी करेंगे और परिवार की सहमति भी आसानी से मिल जायेगी।

पानी पीने और फीता बांधने का बहाना, यही था मौत का इशारा

पुलिस जांच में हत्या की साजिश का तरीका भी सामने आया है। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि सिया और चेतन के बीच पहले से एक गुप्त संकेत तय था। पुलिस का दावा है कि सिया को कहा गया था कि वह पानी पीने या जूते का फीता बांधने के बहाने नीचे बैठ जायेगी। यही इशारा चेतन के लिये होगा कि अब केतन को चट्टान से धक्का देने का समय आ गया है। जांचकर्ताओं का यह भी कहना है कि इस संकेत का दूसरा मकसद सिया को केतन से सुरक्षित दूरी पर रखना था, ताकि गिरते वक्त वह उसे पकड़ न सके। इधर, सोमवार को पुणे की अदालत ने सिया गोयल और चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। पुलिस अब पैसों के लेन-देन, कथित साजिश और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

इसे भी पढ़ें : ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

इसे भी पढ़ें : मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

इसे भी पढ़ें : आखिर कब होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? कोच ने कही बड़ी बात…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...