spot_img

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे परिवार की रातों की नींद उड़ा देती है। रांची के अरगोड़ा इलाके में भी कुछ ऐसा ही हुआ। घर से बाहर निकले तीन बच्चे रहस्यमय ढंग से गायब हो गये। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों की चिंता बढ़ती चली गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये तीनों बच्चों को बिहार में खोज निकाला। इनमें 12 साल के बेलाल अकम, 10 साल के मान अंसारी एवं 10 साल के सूरज महतो शामिल हैं। बीते 28 जून की रात करीब 11.30 बजे अरगोड़ा थाना को सूचना मिली कि कडरू इलाके से तीन बच्चे खेलते-खेलते लापता हो गये हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुये अरगोड़ा थाना में केस (कांड संख्या 157/2026)  दर्ज किया गया और तत्काल जांच शुरू कर दी गई।

CCTV ने खोला पहला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने जिलेभर के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीनों बच्चे शाम करीब 5 बजे अपनी इच्छा से जाते हुये दिखाई दिये। इसके बाद बच्चों की गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण करने और उनकी संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिये 8 विशेष टीमों का गठन किया गया। लगातार जांच और तकनीकी अनुसंधान के बाद रांची पुलिस ने तीनों बच्चों को बिहार के बरौनी से मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चों ने पूछताछ में बताया कि वे अपनी इच्छा से घूमने के लिये घर से निकले थे। इस घटना के बाद रांची पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों, दोस्तों और आवाजाही पर नियमित नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से समय रहते बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें : रांची में 693 विद्यार्थियों के हाथों में आई साइकिल, क्या बोले मंत्री… जानें

इसे भी पढ़ें : दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

इसे भी पढ़ें : टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सोनम वांगचुक ने बढ़ाया अनशन, बोले, तभी टूटेगा उपवास जब…

Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को अपना...

जनता उतरी सड़क पर तो जागा विभाग… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बरसों से धूल, गड्ढों और उबड़-खाबड़...

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...