जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : अपनी जिंदगी से थक, ऊब और हार चुकी विवाहिता स्नेहा कुमारी ने इच्छा मृत्यु मांगी है। बोकारो पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक को अर्जी देकर उसने इच्छा मृत्यु मांगी है। स्नेहा का इल्जाम है कि पति सूरज दत्ता ने उसे बहुत टार्चर किया। अब उससे सहन नहीं होता। इंसाफ की चाह में पुलिस की शरण में गई, वहां भी नाइंसाफी हो गई। केस डायरी कमजोर कर दिया गया। उसके पति को कोर्ट से बेल मिल गया। स्नेहा का इल्जाम है कि बतौर दहेज मन की मुराद पूरी नहीं होने पर शादी के बाद से ही उसे सताने, रूलाने और टार्चर किया जाने लगा। पति सूरज दत्ता जबरन अप्राकृतिक यौनाचार करते, पेट में लात मार कर गर्भपात तक करवा दिया। पुलिस ने गर्भपात का दस्तावेज हासिल करने के बावजूद इसे केस डायरी में मेंसन व अटैच नहीं किया।

इसी साल 19 सितम्बर को उसने बोकारो के महिला थाना में केस दर्ज किया था। ससुराल वालों ने अमानवीय अत्याचार किया। इसी साल 1 जुलाई को बोकारो के एक नर्सिग होम में उसका गर्भपात करवा दिया गया। उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया गया। उसका पति सूरज दत्ता चास का रहनेवाला है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अनुसंधाकर्त्ता को बदल दिया गया। वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की जा रही है। स्नेहा की अर्जी को अस्वीकार कर दिया गया। वहीं, स्नेहा के इंजीनियर पति सूरज का क्या कहना है, इस बारे में भी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया। सुनें क्या बोली पीड़िता स्नेहा कुमारी और बोकारो SP प्रियदर्शी आलोक…

इसे भी पढ़ें : करणी सेना चीफ के ह*त्यारों का मददगार कस्टडी में, उगल दिया यह राज…

इसे भी पढ़ें : महंगाई मा*र गई, गरीब के घरों में सिलेंडर कचरे के ढेर में : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : 44 ठिकानों पर NIA की रेड, हुआ बड़ा खुलासा

इसे भी पढ़ें : इंजेक्शन लगते ही म*र गये मनोज, देना पड़ा हर्जाना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...