कोहराम लाइव डेस्क: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक लड़की ने अपने गांव की खराब सड़क को बनवाने की मांग लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंच गई। युवती ने डीएम को बताया कि जल्द ही उसकी शादी होने वाली है और गांव की सड़क काफी खराब है। बारात आने में काफी दिक्कत होगी। हालांकि डीएम ने तत्काल लड़की की शिकायत पर सड़क बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जैसे ही सड़क का काम पूरा हो जाए, उन्हें तुरंत ही इसकी सूचना दी जाए।
इसे भी पढ़ें :दुल्हन बिकती है, बोलो खरीदोगे…
बारातियों को ना हो परेशानी, यही चिंता दुल्हन को खींच ले गई डीएम ऑफिस
बीएड पास करिश्मा की शादी 27 फरवरी को होनी है। करिश्मा के गांव में सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे हैं, जिसकी वजह से रात के समय दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में करिश्मा की बारात उसके घर कैसे पहुंचती, उसे ये चिंता भी सता रही थी।

इसे भी पढ़ें :Sperm पर पत्नी का ही अधिकार, जानिए कैसे…
परिजनों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़क से बाराती उसके घर पहुंचते, तो ससुराल में भी बहुत बदनामी होती। वहीं इस मामले में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि करिश्मा नाम की लड़की यहां आई थी। हमारे पास, इसकी एप्लीकेशन में लिखा है कि उसकी शादी 27 फरवरी को है और गांव की सड़क बेहद खराब है। इसकी वजह से बारातियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए इनके प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए तुरंत डीआरडीओ को कहा गया है कि संबंधित अधिकारी को गांव में भेजा जाए। तत्काल सड़क बनाने का काम मनरेगा के माध्यम से या किसी भी योजना के माध्यम से शुरू कर दें और शादी से पहले पूरी सड़क बना दें।
इसे भी पढ़ें :‘दिल टूटा आशिक’ नाम से खोल लिया टी कैफे, वजह जानकर लोग हैरान
इसे भी पढ़ें :एक और मंत्री ने छोड़ा “ममता” का साथ








