spot_img
spot_img
spot_img

एक और मंत्री ने छोड़ा “ममता” का साथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका पर झटका लग रहा है। उनकी मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफा देने की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को ममता सरकार में वन मंत्री राजीव बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को इस्तीफा भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : मांगों को लेकर CM हाउस जा रहे संविदाकर्मियों पर बरसीं लाठियां

अभी बने हुए हैं पार्टी में

उल्‍लेखनीय है कि राजीव बनर्जी पिछली कई कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद से ही इस्‍तीफे के कयास लगाए जा रहे थे। अभी उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें : जेल प्रशासन और गृह विभाग से मांगा जवाब, लालू के जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला

इसी सप्‍ताह है अमित शाह का बंगाल दौरा

यहां याद दिला दें कि शुभेंदु अधिकारी पहले ही इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में अपनी कमान संभाल चुके हैं। कुछ दिन पहले ही लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने भी अपना मंत्री पद छोड़ दिया था। तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, स्थानीय नेता भी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। गौरतलब है कि इसी सप्‍ताह गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल में राजनीतिक दौरा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टीएमसी के कई नेता बीजेपी में जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद, जानिए देश का क्‍या है मिजाज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...