- बुल्गारिया के स्टारा जागोर में हर तीन साल पर लगता है दुल्हनों का बाजार
कोहराम लाइव डेस्क : हाट-बाजार यानी तरह-तरह के सामान मिलने की जगह। कहीं रोज बाजार लगते हैं, तो कहीं सात दिन और 15 दिन पर। इन्हें दैनिक, साप्ताहिक और पाक्षिक बाजार कहते हैं। यदि किसी बाजार में हमारे उपयोग के सामान न मिलकर कुछ और मिलने लगे, तो हैरत की बात जरूर होगी। जी हां, आज हम ऐसे बाजार की बात कर रहे हैं, जहां सामान नहीं, बल्कि दुल्हन बिकती हैं। यह बाजार यूरोपीय देश बुल्गारिया के स्टारा जागोर में है। इस बाजार में दुल्हनों की बिक्री वैध मानी जाती है। यहां हर तीन साल पर एक बार दुल्हनों का बाजार लगता है।
इसे भी पढ़ें : 5 रुपये से बनिए लखपति, जानिए इसकी हकीकत और कैसे बनेंगे
गरीब परिवारों का है यह मार्केट
स्टारा जागोर में आकर दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है। वास्तव में यह मार्केट ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं होते कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें। इस मार्केट में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां और महिलाएं भी शामिल होती हैं।

अपनी पसंद की लड़की चुनता है दूल्हा
दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी इस बाजार में आते हैं। दूल्हा पहले अपनी पसंद की लड़की चुन लेता है। फिर उसे उससे बात करने का अवसर दिया जाता है। लड़की पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है। उसके बाद लड़का लड़की के परिवार वालों को निर्धारित रकम देता है।
इसे भी पढ़ें : बहुओं ने सास का बनवाया मंदिर, इस तरह रोज करती है पूजा






