Ranchi : रांची पुलिस ने ओरमांझी से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। वहीं उसके दो साथी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस को खबरीलाल से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो रिंग रोड से ओरमांझी की तरफ जा रही है। बंगाल नंबर लगे उस गाड़ी में भारी मात्रा में नशे का सामान है। सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। थानेदार राजीव कुमार की देखरेख में ओरमांझी के बाजारटांड़ के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई।
पुलिस को देखते ही बोलेरो तेजी से भागने लगी। आगे खड़ी पुलिस की एक और टीम ने बोलेरो को घेरा। उसमें सवार दो लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। वहीं ड्राइवर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम इंद्रजीत राय बताया। वह वैशाली जिला के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर का रहनेवाला है। वर्तमान में रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में रहता है। पूछताछ में वह टूट गया और राज खोला कि गाड़ी में गांजा रखा हुआ है। पुलिस ने पूरी गाड़ी छान मारी, मगर कुछ नहीं मिला। गाड़ी की छत में कुछ संदिग्ध लगा। जब छत की जांच की तो उसमें गुप्त बॉक्स बनाकर गांजा का पैकेट रखा था। साथ ही सीट के नीचे भी बॉक्स बनाकर गांजा रखा था। गांजा का पैकेट निकला तो पुलिस दंग रह गई। अलग-अलग पैकेटों में 2 क्विंटल गांजा मिले। पुलिस ने गाड़ी और गांजा को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार इंद्रजीत ने पुलिस को फरार लोगों के नाम और ठिकाने के बारे में सबकुछ बता दिया है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सुनें क्या बोले रांची के रूररल एसपी मो. नौशाद आलम…
इसे भी पढ़ें :कथक सम्राट के निधन पर गमगीन हुआ संगीत जगत, पीएम ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें :दिवंगत दारोगा लाल जी यादव की बेवा क्या बोल गई, पढ़ें…
इसे भी पढ़ें :ठरकी जवान ने पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस को ऐसे करता रहा गुमराह
इसे भी पढ़ें :मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग का गैंगरेप, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :एक छोटी सी भूल, तबाह-बर्बाद हो गई सपना, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : गिरफ्तार निवेश, फातिमा और अन्य से PLFI का कोई संबंध नहीं : दिनेश गोप
इसे भी पढ़ें : DGP एक्शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो














