spot_img

ओरमांझी में हर बच्चे तक पहुंचेगी जिंदगी की दो बूंद… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : एक समय था जब पोलियो का नाम सुनते ही माता-पिता की चिंता बढ़ जाती थी। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की अथक मेहनत और जनसहयोग ने भारत को पोलियो मुक्त बनाने में ऐतिहासिक सफलता दिलाई। अब इस उपलब्धि को बरकरार रखने के लिये एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग पूरी ताकत से मैदान में उतरने जा रहा है। आगामी राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ओरमांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुंडे-पिस्का में प्रखंड क्षेत्र की 18 पंचायतों की स्वास्थ्य सहियाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अभियान के सफल संचालन से जुड़ी जरूरी जानकारियां और दिशा-निर्देश साझा किये गये।

हर बच्चे तक पहुंचेगी सुरक्षा की दो बूंद

प्रशिक्षकों ने बताया कि 28, 29 और 30 जून को पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जायेगी। इसके लिये प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, चौक-चौराहों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष पोलियो बूथ स्थापित किये जायेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य सहियाओं को घर-घर जाकर बच्चों की पहचान करने, छूटे हुये बच्चों को चिन्हित करने और अभिभावकों को जागरूक करने के तरीके बताये गये।सहियाओं को यह भी निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाये, इसके लिये विशेष सतर्कता बरती जाये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह समाप्त रखने के लिये प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी, सहियाएं और अभिभावक मिलकर ही इस अभियान को सफल बना सकते हैं। इसलिये सभी स्वास्थ्य सहियाओं से पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। वहीं, अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निर्धारित तिथि पर पोलियो की खुराक जरूरी पिलायें।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

इसे भी पढ़ें : 76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

इसे भी पढ़ें : फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...