Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 री-एग्जामिनेशन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिये रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुये शहर के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। रांची के सदर SDO कुमार रजत ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये सभी 21 उपकेंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गये हैं। कई केंद्रों पर CCTV कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा प्रतिबंध
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 21 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। रांची के 21 परीक्षा उपकेंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में सुरक्षा संबंधी विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की संभावना न रहे।
ये सबकुछ रहेगा प्रतिबंधित
◆ पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी
◆ किसी भी प्रकार की सभा, बैठक या प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी
◆ लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा
◆ हथियार लेकर चलना या सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना निषिद्ध होगा
◆ परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटाने पर कार्रवाई हो सकती है
हालांकि सरकारी कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस आदेश से छूट दी गई है।
इसे भी पढ़ें : इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में हर बच्चे तक पहुंचेगी जिंदगी की दो बूंद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…
इसे भी पढ़ें : 76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…














