spot_img
spot_img
spot_img

बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : करीब 12 साल पहले ब्याही गई रमला देवी को जहर देकर मार देने के इल्जाम में उसके पति मनसा महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। इल्जाम है कि रमना को जहर देने में मनसा का साथ उसके पिता शिवचरण महतो एवं दूसरी बीबी सहचरी देवी ने दिया। गिरफ्तार मनसा महतो रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के छोटा परासी गांव का रहनेवाला है। वहीं मारी गई रमला देवी का मायके सोनाहातू थाना क्षेत्र के नरसिंह लोवाडीह गांव में है। इस संबंध में मृतिका रमला देवी के भाई कार्तिक महतो के बयान पर तमाड़ थाने में केस दर्ज किया गया है।

बीते 7 जनवरी को कार्तिक महतो ने दर्ज FIR में इस बात का जिक्र किया है कि रमला की शादी करीब 12 साल पहले मनसा महतो के साथ हुई थी। बीते 2 जनवरी की रात 10 बजे के करीब उनकी बहन रमला को खाने में जहर दे दिया गया। जब रमला बहुत ज्यादा उल्टी करने लगी तो उसे रिम्स ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह सुनते ही कार्तिक भागा-भागा रिम्स पहुंचा तो देखा उसकी बहन के नाक मुंह से झाग निकल रहा है। रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम तक जब यह बातें पहुंची तो उन्होंने बुंडू के DSP अजय कुमार कुमार को फौरी कार्रवाई करने का टास्क दिया। पुलिस ने आज रमला के पति मनसा महतो को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : दोस्त से बात कर रहे रोहन पर दाग दी कई गोलियां… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका

इसे भी पढ़ें : इसे कहते है किस्मत, लावारिस की तकदीर जाग उठी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : साथ नहीं रहना चाहती थी बीवी, क्या कर डाला पति… देखें

इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...